Month: June 2024

गरासिया एवम रावत करेंगे दैनिक जनसुनवाई, करेंगे आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित समाधान

गरासिया एवम रावत करेंगे दैनिक जनसुनवाई, करेंगे आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित समाधान

उदयपुर 14 जून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया हाल ही में निर्वाचित उदयपुर के सांसद डॉ मन्नालाल रावत आज प्रातः 10:00 बजे पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया।उन्होंने बताया की जब भी उदयपुर में प्रवास पर रहेंगे तब आमजन के लिए उनकी समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान हेतु प्रातः 9.30 से 11:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया एवं उदयपुर लोकसभा…
Read More
भारतीय जनता पार्टी का नवनिर्वाचित सांसद /विधायक सम्मान समारोह एवं आभार कार्यक्रम बुधवार 19 जून को

भारतीय जनता पार्टी का नवनिर्वाचित सांसद /विधायक सम्मान समारोह एवं आभार कार्यक्रम बुधवार 19 जून को

उदयपुर 14 जून। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के पश्चात विधानसभा एवं लोकसभा के जनप्रतिनिधियों के सम्मान एवं अभिनंदन समारोह के साथ भारतीय जनता पार्टी के कर्मशील कार्यकर्ताओं के चुनाव में अधिक परिश्रम के पश्चात उनके आभार हेतु सम्मान समारोह एवं आभार धन्यवाद कार्यक्रम का भारतीय जनता पार्टी उदयपुर द्वारा बुधवार 19 जून 2024 को अपरान्ह 3:30 बजे बलीचा स्थित नवीन भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया जाएगा। भाजपा लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान एवं अभिनंदन समारोह के साथ समस्त कार्यकर्ताओं जिन्होंने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में अथक परिश्रम के साथ भारतीय जनता पार्टी की विजय…
Read More
त्यौहार मेवाड़ की शान है, एक-दूसरे के सहयोग से शांतिपूर्वक मनाएं – जिला पुलिस अधीक्षक गोयल

त्यौहार मेवाड़ की शान है, एक-दूसरे के सहयोग से शांतिपूर्वक मनाएं – जिला पुलिस अधीक्षक गोयल

जिला परिषद सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा उदयपुर, 14 जून। त्योहार मेवाड़ की शान है, एक दूसरे के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाएं, यह बात जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर आयोजित जिला शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से हर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे, प्राप्त सुझावों को ध्यान में…
Read More
बड़ी झील की महासीर मछली विश्वभर में अनूठी, इसका संरक्षण हमारा दायित्व – कलक्टर

बड़ी झील की महासीर मछली विश्वभर में अनूठी, इसका संरक्षण हमारा दायित्व – कलक्टर

बड़ी झील महासीर कन्जर्वेशन रिजर्व की मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न उदयपुर, 14 जून। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा है कि बड़ी झील में पाई जाने वाली महासीर मछली विश्वभर में अनूठी है। बड़ी झील महासीर कन्जर्वेशन रिजर्व विश्व में महासीर के लिए समर्पित दूसरा एवं भारत का एकमात्र संरक्षित क्षेत्र है। इससे पहले पाकिस्तान में पूंछ रिवर नेशनल महासीर पार्क घोषित किया गया है। ऐसे में इस महासीर मछली का संरक्षण करना हमारा दायित्व है और इसे हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा करेंगे। जिला कलक्टर पोसवाल शुक्रवार को अरण्य भवन, उदयपुर में महासीर कन्जर्वेशन रिजर्व, बड़ी की…
Read More
राजसमंद : देलवाड़ा में कलक्टर की रात्रि चौपाल, रात्रि विश्राम और सुबह गाँव का सघन दौरा

राजसमंद : देलवाड़ा में कलक्टर की रात्रि चौपाल, रात्रि विश्राम और सुबह गाँव का सघन दौरा

देलवाड़ा में कलक्टर की रात्रि चौपाल, रात्रि विश्राम और सुबह गाँव का सघन दौरा समस्याओं के समाधान से आमजन के खिले चेहरे पेयजल, विद्युत, राजस्व, सड़क सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीण  कलक्टर ने हाथों-हाथ अधिकारियों को दिए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश   राजसमंद। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में आयोजित हो रही रात्रि चौपालें आमजन के लिए राहत लेकर आ रही हैं एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो रहा है। रात्रि चौपालों के क्रम में राजसमंद जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल ने गुरुवार को जिले के देलवाड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल में आमजन…
Read More
बाबा श्री संत कुमार महाराज साहब की वर्सी पर भव्य धार्मिक समारोह

बाबा श्री संत कुमार महाराज साहब की वर्सी पर भव्य धार्मिक समारोह

उदयपुर। सिंधी समाज के वैकुण्ठ धाम के परम पूजनीय बाबा श्री संत कुमार महाराज साहब की वर्सी (प्रथम पुण्यतिथि ) के अवसर पर एक भव्य धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 12 जून, बुधवार को शक्ति नगर स्थित श्री बिलोचिस्तान भवन में स्वास्तिक पूजन से आरम्भ हुआ। सेवादार पाठी देवराज माटा ने बताया कि गुरुग्रंथ साहिब की वाणी के साथ इस धार्मिक आयोजन की शोभा और भी बढ़ गई। “सो दरु केहा सो घरु केहा…
Read More
राजसमंद जिले में विभिन्न मामलों में हुए मामले दर्ज

राजसमंद जिले में विभिन्न मामलों में हुए मामले दर्ज

थानाधिकारी केलवाडा ने भंवरलाल पिता शकरलाल ढोली उम्र 53 साल निवासी थोरिया थाना केलवाडा एवं बद्रीलाल पिता भैरूलाल उम्र 30 साल निवासी डिडोली थाना राशमी जिला चितोडगढ द्वारा अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज मे टेप रिकार्डीग बजा कर डिस्पेंसरी मे ईलाजरत मरीजो के इलाज मे बाधा उत्पन्न करने पर विरूद्व प्रकरण दर्ज किया गया। थानाधिकारी भीम ने सोहननाथ पिता जीवननाथ चौहान उम्र 32 साल निवासी काज्यावास थाना नाथद्वारा द्वारा अवैध रूप से 2 लीटर देषी शराब अपने कब्जे मे रख परिवहन करने पर विरूद्व प्रकरण दर्ज किया। पुलिस थाना कांकरोली पर प्रार्थी श्री हेमेन्द्रसिह राणावत निवासी सालमपुरा…
Read More
विकास की गाड़ी’ को फिर ‘रफ्तार’ देने में जुटी राज्य सरकार

विकास की गाड़ी’ को फिर ‘रफ्तार’ देने में जुटी राज्य सरकार

नगरीय विकास मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने ली समीक्षा बैठक - विभागीय योजनाओं-प्लानिंग को धरातल पर उतारने के निर्देश जयपुर, 14 जून।राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आचार संहिता के समाप्त होते ही विकास की गाड़ी को फिर से रफ्तार देने में जुट गई है। इसी कड़ी में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और योजनाओं की प्रगति को जाना। टाउनशिप पॉलिसी सहित अन्य प्लान उतरें धरातल पर  बैठक में मंत्री श्री खर्रा ने विभाग की विभिन्न पॉलिसीज और टाउनशिप पॉलिसीज के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना,…
Read More
मानसून में आपदा से बचाव की तैयारियों में जुटा चिकित्सा विभाग हर जिले का बनेगा एक्शन प्लान

मानसून में आपदा से बचाव की तैयारियों में जुटा चिकित्सा विभाग हर जिले का बनेगा एक्शन प्लान

आरएमआरएस से करा सकेंगे आवश्यक कार्य चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर परिपत्र जारी जयपुर, 13 जून। आगामी मानसून के दृष्टिगत मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। इसके लिए जिला स्तर पर एक्शन प्लान बनाया जाएगा तथा आवश्यक कार्य आरएमआरएस फण्ड में उपलब्ध राशि के माध्यम से किए जा सकेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग ने समस्त मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, संयुक्त निदेशक जोन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों को परिपत्र जारी…
Read More
राजसमंद : जलापूर्ति पाइप लाईनों के लीकेज दुरुस्त करने को लेकर सघन अभियान

राजसमंद : जलापूर्ति पाइप लाईनों के लीकेज दुरुस्त करने को लेकर सघन अभियान

राजसमंद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता ने कंपनी मैसर्स गोदारा इंटरप्राइजेज को निर्देश दिए हैं कि वर्षा ऋतु प्रारम्भ होने को है एवं शहरी जलापूर्ति पाईप लाईन यथा राइजिंग, वितरण एवं सर्विस कनेक्शन पाइप लाईनों के सभी लीकेज को आप अपने कार्मिकों द्वारा आगामी 2-3 दिवस में चिन्हित कराएं एवं इन्हें दुरूस्त करवाना सुनिश्चित करें ताकि वर्षा ऋतु के दौरान इन लीकेज बिन्दुओं से गंदे पानी की समस्या शहर में कहीं नहीं हो। उक्त फर्म द्वारा शहरी जलापूर्ति कांकरोली के संचालन एवं संधारण का कार्य किया जा रहा है। फर्म को निर्देश दिए गए हैं कि वर्षा ऋतु…
Read More
error: Content is protected !!