Month: June 2024

गोगुन्दा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल

गोगुन्दा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल

तसल्ली से सुनी आमजन की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश उदयपुर, 14 जून। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने शुक्रवार रात जिले के गोगुन्दा पंचायत समिति सभागार में रात्रि चौपाल कर आमजन की समस्याएं सुनी। कई समस्याओं को हाथों हाथ निस्तारण किया गया। वहीं शेष के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर श्री पोसवाल शुक्रवार शाम गोगुन्दा पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक प्रतापलाल गमेती से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। इसके पश्चात पंचायत समिति सभागार में रात्रि चौपाल हुई। जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन…
Read More
रक्तदान महादान है और एक पुनीत कार्य है हर व्यक्ति जीवन में रक्तदान जरूर करें-कलक्टर

रक्तदान महादान है और एक पुनीत कार्य है हर व्यक्ति जीवन में रक्तदान जरूर करें-कलक्टर

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन दो शिविरों में कुल 68 यूनिट रक्तदान उदयपुर, 14 जून। विश्व रक्तदान दिवस पर शुक्रवार 14 जून को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की उदयपुर शाखा के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने शिविर का शुभारंभ करते हुए रक्तदाताओं के मानव सेवा में इस योगदान के लिए बधाई दी। कलक्टर ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह एक पुनीत कार्य है हर व्यक्ति को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करके आप किसी पीड़ित मानव को नया जीवन दे…
Read More
पति को धर्म की ओर प्रेरित करे वही धर्मपत्नी कथारस में सराबोर श्रोता झूम उठे

पति को धर्म की ओर प्रेरित करे वही धर्मपत्नी कथारस में सराबोर श्रोता झूम उठे

उदयपुर l राष्ट्र भारती एकेडमी,नेला रोड,सेक्टर 14 में संस्थापिका राजकुमारी जोशी की स्मृति में आयोजित समारोह में श्री पुष्कर दास जी महाराज ने नानी बाई का मायरा की कथा में दूसरे दिन कहा कि नरसी जी की भाभी ने नरसी जी को घर से बाहर निकाला दिया l घर से बाहर निकलने के बाद नरसी जी जूनागढ़ के शिव जी के मंदिर में पहुंचे और वहा जाकर शिवलिंग से लिपट कर बोले प्रभु में अब आपकी शरण में आया हु l नरसी की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव खुश हुए और वर मांगने के लिए कहा परंतु नरसी जी…
Read More
राजस्थान शिक्षक संघ(अंबेडकर)के प्रतिनिधि मंडल ने प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक से की भेंट,सौंपा ज्ञापन

राजस्थान शिक्षक संघ(अंबेडकर)के प्रतिनिधि मंडल ने प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक से की भेंट,सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में संघ का प्रतिनिधि मण्डल प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक रामस्वरूप चैहान से मिला तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश सभा अध्यक्ष मोडाराम कडेला, प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु और संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अतिरिक्त निदेशक चैहान से विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर वार्ता की गई। पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल गोयल ने बताया कि 9 सूत्रीय मांग पत्र के क्रम में विद्यालय 1 जुलाई से शिविरा पंचांग के अनुसार…
Read More
डॉ.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरुस्कार मिलने के बाद गांव लौटने पर हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम,निकला जुलूस

डॉ.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरुस्कार मिलने के बाद गांव लौटने पर हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम,निकला जुलूस

फतहनगर। बहुजना साहित्य अकादमी की ओर से गत दिनों पुणे में आयोजित वेस्टर्न इंडिया बहुजना राइटर्स चतुर्थ वार्षिक सम्मेलन के दौरान सम्मानित फतहनगर क्षेत्र के वासनीकलां गांव निवासी मोहनलाल मेघवाल के गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मेघवाल को समाज उत्थान व साहित्य प्रचार-प्रसार क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर नेशनल अवार्ड प्रदान किया गया था। गांव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कन्हैया लाल अग्रवाल,भेरूलाल गादोली, हीरा लाल मेघवाल,घनश्याम मेघवाल, देवीलाल, नाथू लाल, किसनलाल, छगनलाल, ओमप्रकाश, मोहनलाल, हरलाल, चुन्नीलाल, किशन लाल, रतनलाल, मुकेश कुमार, पूरणलाल,प्रवीण कुमार एवं गांव के महिला-पुरूष मौजूद रहे।
Read More
इंस्पायर अवार्ड में फतह एकेडमी से हर्षिल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

इंस्पायर अवार्ड में फतह एकेडमी से हर्षिल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

फतहनगर। नगर के फतह एकेडमी विद्यालय से हर्षिल शर्मा का साइंस इंस्पायर अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। विद्यालय निदेशक अजय जैन ने बताया कि राज्य स्तर पर चयनित 264 विद्यार्थियों में से मात्र 23 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है जिसमें से उदयपुर जिले के एकमात्र विद्यालय फतह एकेडमी फतहनगर से हर्षिल शर्मा पुत्र विनोद शर्मा का चयन हुआ है। दसवीं के छात्र हर्षिल शर्मा ने खदान में काम करने वाले श्रमिकों के लिए आधुनिक कैप बनाई है। इसकी मदद से खदान के अंदर के हालात और श्रमिकों की लोकेशन का आसानी से पता…
Read More
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सरल ब्लड बैंक में 40 जनों ने किया रक्तदान,सभी का हुआ सम्मान

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सरल ब्लड बैंक में 40 जनों ने किया रक्तदान,सभी का हुआ सम्मान

उदयपुर। भूपालपुरा स्थित सरल ब्लड सेंटर पर 20 वाँ विश्व रक्तदाता दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर दिन भर ब्लड सेंटर पर जहाँ 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया वहीं शहर के गणमान्य नागरिकों एव पत्रकार बंधुओं द्वारा दी गई बधाइयों का तांता लगा रहा।ं सह सचिव संयम सिंघवी ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया, मिठाईयाँ वितरित की गई। पूरे ब्लड बैंक परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता हेतु कई प्रेरक स्लॉगन्स, कटआउट्स लगाये गये व इसे ग़ुब्बारो से सजाया गया। संस्थान के मात्र ह्वाट्सऐप आग्रह पर सभी 40…
Read More
रोटरी क्लब अशोका में प्रान्तपाल की अधिकारिक बैठक सम्पन्न

रोटरी क्लब अशोका में प्रान्तपाल की अधिकारिक बैठक सम्पन्न

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अशोका की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज प्रान्तपाल की अधिकारिक बैठक सम्पन्न करायी। जिसमें क्लब द्वारा आयोजित किये गये वर्ष पर्यन्त सेवा कार्यो की जानकारी दी गई। चार्टर अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि क्लब की ओर से आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा भी सदस्यों के पटल पर रखी गई। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर आयोजित अधिकारिक यात्रा के मौके पर गर्वनर डॉ. निर्मल कुणावत ने क्लब द्वारा किये गये सेवा कार्यो की मुक्तकंठ…
Read More
जयेश पारीख बनें सहायक प्रान्तपाल

जयेश पारीख बनें सहायक प्रान्तपाल

उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की प्रान्तपाल राखी गुप्ता ने रोटरी क्लब हेरिटेज के पूर्वाध्यक्ष जयेश पारीख को सहायक प्रान्तपाल मनोनीत किया। 1 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले नये सत्र में पारीख रोटरी क्लब उदयपुर, रोटरी क्लब हेरिटेज व रोटरी क्लब उद्यम का कार्य देखेंगे।
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा मेजिक ऑफ कम्पाउन्डिंग एण्ड रिस्क मेनेजमेन्ट पार्ट-2 पर वार्ता आयोजित

रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा मेजिक ऑफ कम्पाउन्डिंग एण्ड रिस्क मेनेजमेन्ट पार्ट-2 पर वार्ता आयोजित

वर्तमान समय में म्यूचुअल फण्ड ही निवेशक का सही जरिया उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आज एक निजी होटल में मेजिक ऑफ कम्पाउन्डिंग एण्ड रिस्क मेनेजमेन्ट पर वार्ता आयोजित की गई। जिसमें निवेशकों को सुरक्षित निवेश करने की सलाह दी गई। क्लब अध्यक्ष गिरीश मेहता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुरूनानक गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य एवं अर्थशास्त्री प्रो. डॉ. अनिल कोठारी एवं तिरूपति फिनसर्व के निदेशक पंचम मेहता थे। कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ.प्रो.अनिल कोठारी ने बताया कि पूर्व परिवारजन अपना व अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिये बचत किया करते थे लेकिन आज बचत…
Read More
error: Content is protected !!