Month: June 2024

राजस्थान महिला टेनिस बॉल क्रिकेट लीग

राजस्थान महिला टेनिस बॉल क्रिकेट लीग

उदयपुर की खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन उदयपुर, 15 जून। राजस्थान महिला टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में जिले के धार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।  प्राप्त जानकारी अनुसार बोरावर,मकराना नागौर में आयोजित हो रही प्रथम राजस्थान महिला टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार की खिलाड़ियों से सुसज्जित कश्ती उदयपुर की टीम ने प्रथम लीग मैच में सीकर एवं द्वितीय लीग मैच में दौसा  को पराजित कर पूरे चार अंक प्राप्त किये स प्रशिक्षक नीरज बत्रा के अनुसार प्रथम मैच में सीकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में  6 विकेट के नुकसान पर 91…
Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसः योग सप्ताह आज से

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसः योग सप्ताह आज से

सुखाड़िया समाधि पर होगा योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास उदयपुर, 15 जून। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन उदयपुर, आयुर्वेद विभाग राजस्थान, राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, पतंजलि योग समिति उदयपुर, एवं अन्य सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 16 जून, रविवार से योग सप्ताह का आगाज होगा। इसके तहत सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक सुखाडिया समाधि आईनॉक्स मॉल के पास में योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास सन कोलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ शुभा सुराणा द्वारा करवाया जाएगा। इस पूर्वाभ्यास में आम जन व योग…
Read More
नि:शुल्क् नेत्र जांच एवं परामर्श​ शिविर 18 को

नि:शुल्क् नेत्र जांच एवं परामर्श​ शिविर 18 को

उदयपुर। स्व. श्यामलाल खंडेलवाल की सप्तम पुण्यतिथि के अवसर पर श्री सक्षम सोसायटी एवं एएसजी नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जाँच एवँ परामर्श शिविर रखा जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा आँखों के परदे की जाँच, चश्में के नंबर की जाँच, ग्लूकोमा स्क्रीनिंग (आइओपी. जाँच), स्लीट लैंप एग्जामिनेशन, ब्लड प्रेशर & शुगर की जाएगी। शिविर 18 जून मंगलवार दोपहर: 2:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक ए.एस.जी. नेत्र चिकित्सालय, 7C2 मीरा मार्ग, मीरा गर्ल्स कॉलेज के पास, मधुबन, पर रहेगा।
Read More
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण का निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम -मंत्री दिलावर

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण का निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम -मंत्री दिलावर

शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने किया राजसमंद जिले का सघन दौरा होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर किया प्रेरित पिपलांत्री में पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को देख हुए अभिभूत पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने होंगे, हर व्यक्ति पेड़ अवश्य लगाए -मंत्री दिलावर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी -मंत्री दिलावर राजसमंद 15 जून। शिक्षा और पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर शनिवार को राजसमंद जिले के सघन दौरे पर रहे। उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक कांकरोली, भावा, पिपरडा, पिपलांत्री सहित अन्य जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। मंत्री ने अपने अलग-अलग कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा…
Read More
इंद्र प्रदेश सचिव व हेमंत उपाध्यक्ष मनोनीत

इंद्र प्रदेश सचिव व हेमंत उपाध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर। विप्र फाउण्डेशन (जोन-1A) के प्रभारी प्रमोद पालीवाल एवं युवा प्रकोष्ठ (जोन-1A) के प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा के निर्देश पर फाउण्डेशन के युवा प्रकोष्ठ वर्ष 2024-26 की कार्यकारिणी में इन्द्र मेनारिया (उदयपुर) को प्रदेश सचिव व हेमंत पालीवाल (राजसमंद) को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
Read More
नानीबाई का मायरा में बही करुण भक्तिधारा..

नानीबाई का मायरा में बही करुण भक्तिधारा..

भगवान द्वारकाधीश ने स्वयं किशना खाती बन कर बैलगाड़ी सुधारने आये... उदयपुर l राष्ट्र भारती एकेडमी,नेला रोड,सेक्टर 14 में संस्थापिका राजकुमारी जोशी की स्मृति में आयोजित नानीबाई का मायरा कथा में तीसरे दिन कथा व्यास पुष्कर दास महाराज ने कहा कि नरसी जी मेहता मायरा ले जाने की तैयारी करते है और भाई बंधुओं को साथ में चलने के लिए कहते हे परंतु साथ में कोई नहीं चलता l नरसी जी सोलह सूरदास जी के साथ नगर अंजार के मार्ग में चलते हे और उनकी गाड़ी सुधारने भगवान द्वारकाधीश स्वयं किशना खाती बन कर आते हे और गाड़ी को सुधारते…
Read More
बड़ोदिया दौरे के तहत एक्शन में दिखे संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन

बड़ोदिया दौरे के तहत एक्शन में दिखे संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन

क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे को ठीक करने के दिए निर्देश, हाथों-हाथ स्कूल मार्ग से गंदगी हटाने का शुरू किया अभियान उदयपुर। बड़ोदिया, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन शनिवार को बड़ोदिया कस्बे के दौरे पर रहे। विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे डॉ. पवन ने नेशनल हाईवे, विद्यानिकेतन स्कूल मार्ग, विश्वकर्मा मंदिर का दौरा किया और नेशनल हाईवे को दुरुस्त करने के साथ कस्बे की व्यापक साफ-सफाई के बारे में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे का लिया जायजा: संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन आज सुबह बड़ोदिया पहुंचे और बड़ोदिया प्रवेश…
Read More
शीर्ष रेटेड खिलाड़ियों को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा

शीर्ष रेटेड खिलाड़ियों को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा

शुभारंभ लोकप्रिय उदयपुर सांसद मानना लाल रावत द्वारा पहले दिन प्रतियोगिता में कई बड़े उलटफेर,  उदयपुर। चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, राजस्थान राज्य शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ, के तत्वावधान में तीसरा  रमेश चंद्र शर्मा व डॉ प्रशांत भारद्वाज स्मृति समर कप क्लासिकल बिलो 1800 अंतराष्टीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता  का शुभारंभ लोकप्रिय उदयपुर सांसद मना लाल रावत द्वारा किया गया। चेस इन लेकसिटी के मुख्य संरक्षक तुषार मेहता ने बताया की अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, प्रसून भारद्वाज, पंकज भारद्वाज और प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर राजस्थान शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र तेली भी मौजूद थे। प्रतियोगिता के आयोजक…
Read More
उदयपुर की देवांशी जैन का किक बॉक्सिंग में स्वर्णिम पंच

उदयपुर की देवांशी जैन का किक बॉक्सिंग में स्वर्णिम पंच

उदयपुर। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग संघ द्वारा दिनांक 10 से 14 जून तक पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी जिले में आयोजित नेशनल जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उदयपुर की उभरती होनहार खिलाडी देवांशी जैन ने अंतिम दिन भी अपने शानदार खेल का प्रदर्शन जारी रखा और अंतिम मुकाबला जीत स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। देवांशी ने इस प्रतियोगिता में किक बॉक्सिंग की दो विधाओं पॉइंट फाइट व किक लाइट में भाग लिया था, पॉइंट फाइट इवेंट में देवांशी ने स्वर्ण व…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर के 5 नये सदस्यों ने ली शपथ,इस वर्ष कुल 21 नये सदस्य हुए शामिल

रोटरी क्लब उदयपुर के 5 नये सदस्यों ने ली शपथ,इस वर्ष कुल 21 नये सदस्य हुए शामिल

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ़ उदयपुर द्वारा एक निजी होटल में आयोजित एक समारोह में 5 नये सदस्यों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। क्लब अध्यक्ष गिरीश मेहता के नेतृत्व में इस वर्ष अब तक सर्वाधिक 21 सदस्य क्लब की सदस्यता ग्रहण कर चुके है। जो एक कीर्तिमान है। क्लब में शामिल हुए नये सदस्यों अनिल शर्मा ,मुकेश चौधरी ,डॉ निशा देवपुरा ,धीरज भाणावत सहित 5 जनों को पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने शपथ दिला सदस्यता ग्रहण करायी।
Read More
error: Content is protected !!