20—22 साल के युवकों ने बना लिया गिरोह, करने लगे दुपहिया वाहनों की चोरी

छह आरोपी गिरफ्तार, बरामद की 9 बाइक 
उदयपुर,07 अप्रेल(ब्यूरो):। जिले के झाडोल उपखंड के बाघपुरा क्षेत्र के 20—22 साल के युवाओं ने गिरोह बनाकर बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। रविवार को गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने गिरोह से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चुराई गए 9 वाहन बरामद कर लिए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बढ़ते वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर गोवर्धन विलास थाना पुलिस में कार्यरत थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस निश्चय प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की थी। जिसमें पुलिस ने बाघपुरा निवासी राजू पुत्र देवाजी मीणा, नारायण पुत्र नाथूलाल मीणा, शांतिलाल उर्फ संतोष पुत्र फतहलाल मीणा, रूपलाल पुत्र रमेश मीणा, संजय पुत्र स्वर्गीय मगनलाल तेली और मुकेश पुत्र रामचंद कालबेलिया को गिरफ्तार कर लिया। सभी की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच हैं। पुलिस ने आरोपियों ने चोरी के नौ वाहनों के अलावा चाकू, लाठी एवं मास्टर की भी बरामद कीं। बताया गया कि जोगीतालाब रोड पर इन आरोपियों के संदिग्ध अवस्था में घूमते देखे जाने के बाद इनके पीछे पुलिस लगा दी थी। पुलिस को देखकर उनके झाड़ियों में छिपने से आशंका और बढ़ गई और घेराबंदी कर सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदातें करना कबूल कर लिया। इन सभी आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। पता चला है कि उनके खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!