कोहरे की वजह से उदयपुर में उतर नहीं पाई 2 फ्लाइट

-राजेश वर्मा
उदयपुर आने वाले विमानों को अहमदाबाद और जयपुर किया गया डायवर्ट

उदयपुर30 नवम्बर। लेकसिटी में गुरुवार सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। जिसके चलते विजुविलिटी साफ नहीं होने पर उदयपुर आने वाली दो फ्लाइट को यहां उतारा नहीं जा सका। एक फ्लाइट को जयपुर, जबकि दूसरी फ्लाइट को अहमदाबाद उतारा गया। जिसके चलते उदयपुर आने वाली यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोनों ही उड़ानों के करीब 250 यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए उदयपुर लाया गया। जिसमें दो से घंटे तक देरी से वह उदयपुर पहुंच पए। ,
मिली जानकारी के अनुसार जयपुर से सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर आने वाली इंडिगो की फृलाइट 6ई—7465 को रवाना होना था। विमान के यात्री एक घंटे पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। खराब मौसम के चलते एक घंटे देरी से पौने आठ बजे फ्लाइट रवान हुई। जिसे 50 मिनट बाद उदयपुर पहुंचना था लेकिन यहां एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से दृश्यता बहुत कम होने पर एटीसी ने उड़ान को उतरने की अनुमति नहीं दी। जिसके चलते इस उड़ान को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
जबकि दूसरी फ्लाइट नई दिल्ली से उदयपुर आने वाली इंडिगो की 6 ई 2423 फ्लाइट भी उदयपुर में नहीं उतर पाई। उसे सुबह 11 बजे यहां उतरना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से उसे जयपुर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!