उदयपुर, 8 नवंबर : जिले की गोगुन्दा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गोगुंदा थानाधिकारी शैतानसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार रात को गश्त के दौरान गोपाल पुत्र अमरा निवासी धोलाघाटी व राजेन्द्र सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी नाईयों का गुडा को दबोचा, जो मोटरसाइकिल पर 1.144 किलोग्राम गांजा लेकर जा रहे थे। पूछताछ में आरोपी गोपाल ने बताया कि उसके घर पर भी गांजा रखा। पुलिस ने छापा मारकर गोपाल बंजारा के घर से भी 3.194 किलोग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।
4 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
