होटल व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

घटना के 9 दिन बाद गिरफ्तार आरोपी
उदयपुर, 07 दिसम्बर(ब्यूरो): शहर के सूरजपोल क्षेत्र में गुलाबबाग रोड पर 9 दिन पहले एक होटल कारेाबारी पर फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सूरजपोल थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मुखर्जी चौक निवासी 19 वर्षीय फरहान अख्तर पुत्र अब्दुल फरीद और खेरादीवाड़ा निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद शाबीर उर्फ शाहील पुत्र मोहम्मद इस्लामुद्दीन शामिल है। आरोपी फरहान मजदूरी करता है जबकि दूसरा आरोपी मोहम्मद शाबीर बैल्डिंग का काम करता है। दोनों को बापर्दा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि युवकों से उपयोग में ली गई बाइक एवं वह पिस्टल बरामद करनी है, जिससे फायर किए गए।
गौरतलब है कि गत 29 नवम्बर को होटल पर जाते समय होटल कारोबारी विवेक सेन पर फरहान अख्तर तथा मोहम्मद शाबिर ने फायरिंग की थी। जिसमें वह बाल—बाल बच गया लेकिन एक गोली उसकी जांघ में लग गई थी। घायल होटल कारोबारी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों का पता लगाया और उन्हें गुरुवार को पकड़ने में सफल रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!