गंगुकुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 18वीं कावड यात्रा आज

पुष्प वर्षा से होगा कावड यात्रा का स्वागत
दस हजार कावड़ियें करेंगे महादेव का अभिषेक
 कावड को कावड़ियों का इंतजार
सफेद बनियान, कुर्ता, धोती एवं कपड़े के बुट में शामिल होंगे कावड़िये

उदयपुर 20 अगस्त /  शिव महोत्सव समिति की ओर से सोमवार को को गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली 17वीं कावड़ यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को रामकृपा शर्मा, महेश भावसार, मानसिंह हाडा, सुरेश रावत, नरेश वैष्णव, आनंदी लाल चितौड़ा, रमेश पालीवाल, कमलेन्द्र सिंह पंवार, शंकर गमेती, रामजी, अेाम साहू, उदय सिंह हाडा, नवीन , संतोष शर्मा, अक्षय व्यास वेदांत औदिच्य, भागीरथ सिंह , सुमित सेठ , नितिष पुरोहित सहित  कार्यकर्ताओं ने पूरे कुंड परिसर में तैयार की गई दस हजार कावड़ में गंगा के जल को भर कर जमाया गया और तो इंतजार कावड़ियों का है।
अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा का शुभारंभ प्रातः 8.30 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, महंत अमरीक गिरी, महंत दयानंद , महंत इंद्र दास, महंत विरमदास महाराज द्वारा पांच नदियों से लाये पवित्र जल की पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रा को रवाना करेंगे।
कावड यात्रा में शामिल होने वाले कावड़िये सफेद बनियान, कुर्ता, धोती एवं कपड़े के बुट में शामिल होंगे। सुबह 06 बजे से कावड़िये अपने अपने वाहनो में चल कर गंगु पहुंचेगे और अपनी अपनी कावड की सार संभाल करेगे। समिति की ओर से सुबह से ही कावडियों के लिए चाय, नाश्ते की व्यवस्था की गई है। कावड यात्रा के आगे खुली जीप मंे पीतल के बडे कलश मंे सात नदियों के पानी भर कर रखा जायेगा, उसके पिछे 04 डीजे सेट चलेगे जो महादेव का गाना करते हुए चलेगे।

कावड यात्रा संक्षिप्त जीवनी – 2005 में जब मेवाड में अकाल पडा था तब समिति सदस्यों को विद्धवान पंडितो ने सुझाव दिया कि गंगा के जल से प्राचीन मंदिर उभयेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर भगवान से अच्छी प्रार्थना की जाये तो अच्छी वर्षा हो सकती है। इसी को ध्यान में रख कर अध्यक्ष यज्ञनारायण शर्मा ने समिति सदस्यो के सामने इस बात को रखा और यह निश्चित किया कि हम सभी सदस्य देष में अमन चेन, शांति व अच्छी वर्षा के लिए श्रावण मास की नाग पंचमी को गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड से गंगा का पानी भर कर उभयेश्वर महादेव तक कावड यात्रा निकालेगे और 31 जुलाई, 2006  को अपने 51 सदस्यो के साथ इस कावड यात्रा को प्रारंभ किया और उभयेश्वर महादेव का जलाभिषेक और 2006 में मेवाड ही नही पूरे देश मे अच्छी वर्षा हुई और उसी वर्ष से यह कावड यात्रा निकालती आ रही और आज इसने अपना विराट स्वरूप ले लिया है। पिछले वर्ष आठ हजार कावडियो ने महादेव का जलाभिषेक किया।

समारोह संयोजक रामकृपा शर्मा  ने बताया कि कावड यात्रा सोमवार को गंगु कुण्ड पर पूजा अर्चना के बाद प्रातः 8 बजे निकलेगी जो आयड़, अषोक नगर, शक्ति नगर, टाउन हाॅल, बापू बाजार, देहली गेट, तीज का चैक, मंडी की नाल, मोचीवाडा,  घंटाघर, जगदीष चैक, गडियादेवरा, चांदपोल, ब्रहमपोल, दुधिया गणेष जी, रामपुरा, गोरेल्ला, धार, मोरवानिया होते हुए उबेष्वर महादेव पहुंची जहा गंगा जल से महादेव का अभिषेक किया जायेगा। उभयेष्वर सत्संग मंडल के अध्यक्ष देवी सिंह सिसोदिया ने बताया कि समिति की ओर से मंदिर परिसर में संगीतय भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!