गंगुकुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 18वीं कावड यात्रा सोमवार को

पीले चावल एवं पत्रक दे कावड़ यात्रा में आने का दिया न्यौता
भव्य संगीतमय गंगा आरती आज
उदयपुर 18 अगस्त / शिव महोत्सव समिति की ओर से सोमवार को गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली 18वीं कावड यात्रा में अधिक से अधिक जानभागी हो इसके लिए शुक्रवार को अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा, मान सिंह हाडा, महेश भावसार, गिरिश शर्मा, सुरेश रावत, पूर्व बार अध्यक्ष रामकृपा शर्मा, डॉ. ओम साहू, सोहन सिंह खरवड़, कृष्णकांत कुमावत,  नेतृत्व में आयड़, सुथारवाडा, विश्वविद्यालय मार्ग, बेकनी पुलिया, कालकामाता रोड़, ग्रामीण क्षेत्रों में पुष्कर लाल दवे, अक्षय दत्त व्यास, वेदांत औदिच्य, संतोष शर्मा, देवानंद शुक्ला, चेतन वैष्णव के नेतृत्व में झाडोल, पाई, उंदरी, मोरवानिया, उभयेश्वर गांव में आमजन को पीले चावल व पत्रक देकर कावड यात्रा में आने का न्यौता दिया। समिति द्वारा शहर एवं गांवो में कावड यात्रा मंें आने के बेनर भी लगाये गये है।
समारोह संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि कावड़ियें सोमवार को प्रातः 06 बजे अपने अपने वाहन, बसों से गंगु कुंड पर आना प्रारंभ हो जायेगे जहॉ पर समिति की ओर से चाय व नाश्ते की व्यवस्था की जायेगी।
भारत माता का पूजन व गंगा आरती आज : संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि कावड यात्रा के तहत आयोजित सात दिवसीय समारेाह के तहत शनिवार को बजरंग सेना मेवाड  की ओर से सायं 5.30 बजे  भारत का पूजन एवं गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड पर भव्य संगीतमय गंगा आरती की जायेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!