जीता लेडिज विंग की ओर से 30 महिलाओं का प्रथम बेच शुरू
उदयपुर 10 जुलाई । जीतो लेडिज विंग उदयपुर की और से महिला सशक्तिकरण और स्किल डवलपमेन्ट वर्टिकल के अन्तर्गत महिलाओं के स्किल डवलपमेन्ट के लिए कई नि:शुल्क कम्प्यूटर कोर्स चलाए जा रहे है। इसके अन्र्तर्गत महिलाओं के लिए 7 दिवसीय कम्प्यूटर एवं इंटरनेट कोर्स अनिल कम्प्युटर पर शुरू हुआ। जीतो लेडिज विंग अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि इस नि:शुल्क इन्टरनेट कोर्स में 150 महिलाएं 30 -30 महिलाओं के बैच में इन्टरनेट कोर्स सीखेगी। प्रथम बेच का शुभारम्भ सोमवार को हुआ। जीता लेडिज विंग चीफ सेक्रेटरी प्रीति सोगानी ने बताया कि इस सात दिन में महिलाएँ इन्टरनेट परिचय, इ-मेलिंग, डाउनलोडिंग यूट्टूयब, अटेचमेन्ट, ऑन लाइन फार्म भरना, एम एम एस भेजना, इ-मेल आई डी बनाना, विडियो कान्फ्रेसिंग सर्चिंग, डेटा सेव करना, इ-कार्ड, बनाना, गुगल अर्थ, गूगल मेप, ऑनलाइन रीचाज, ऑनलाइन टिकट बुक करवाना, सरकार की साइट्स देखना आदि कई चीजें सिखेगी। कार्स पूर्ण होने पर सीखने वाली प्रत्येक महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किये जाएंगे। इन सभी कार्य की ट्रेनिंग दे रहे हैं अनिल कम्प्युटर के डायरेक्टर अनिल जैन एक प्रिया जैन ने बताया कि 1 महिने तक ये बेच 30-30 महिलाओं के चलेंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सोनल बोल्या, झनकार मोगरा, विंकल मोगरा, गुणवाला जैन, सुलेखा मोगरा, प्रिंयका भाणावत, रेखा सोनी आदि उपस्थित थी।
150 महिलाएं सिखेगी नि:शुल्क 7 दिवसीय कम्प्यूटर कोर्स
