लालसिंह झाला मित्र मंडल द्वारा 14 वां विशाल रक्तदान शिविर 101 युनिट किया रक्तदान

उदयपुर दिनांक 2 फरवरी 2024 को लालसिंह झाला मित्र मण्डल एवं उदयपुर कांग्रेस कायकर्ताओ एवं उदयपुर युवा कांग्रेस व शुभचिन्तको द्वारा
समाजसेवी व कांग्रेस नेता श्री लालसिह झाला के जन्म दिवस पर चेतक स्थित पहाडी बस स्टेण्ड पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। पिछले 14 वर्षों से झाला के शुभचिन्तक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उनके जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरत मन्द लोगो के लिये रक्त दान करते है आज भी झाला के 63 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में युवाओं,पुरुषो व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए रिकार्ड 101 युनिट रक्तदान किया।
टीटू सुथार ने बताया कि चेतक पहाडी बस स्टेण्ड पर सबसे पहले लालसिंह झाला का राजस्थान सरकार के पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट, राजाखेडा विधायक रोहित बोहरा, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, राजस्थान सरकार के पूर्व श्रम आयोग उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया, प्रदेश महासचिव गोपाल शर्मा, सुरेश सुथार, शहर पुर्व अध्यक्ष निलिमा सुखाडिया, दिनेश श्रीमाली, पूर्व उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, मथुरेश नागदा, गोपालसिंह चौहान, अभिमन्युसिंह झाला, मोडसिंह सिसोदिया, प्रतापसिंह चौहान, ओनारसिंह, रामसिंह चदाणा, पार्षद गोरव प्रतापसिंह, शंकर चन्देल, अजय पोरवाल, विनोद जैन, हिमांशु चौधरी, कामिनी गुर्जर, हर्षवर्धन सिंह केलावत, तुलसी मेघवाल, टीटू सुथार एवं जिले भर से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कई शुभचिन्तक लोगो ने झाला को फुल माला, पगडी, साफा पहनाकर उनको जन्म दिन की शुभकामनायें दी व सभी ने मिलकर जन्म दिवस का केक कटवाया ।इस अवसर पर लालसिंह झाला ने अपने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से माला व आतिशबाजी करते हुए शुभकानायें दी इस अवसर पर कमलसिंह चौधरी, फतहलाल चौधरी, नारायण पालीवाल, संजय शर्मा, गुलाबसिंह राव, कुबेरसिंह चावडा, नटवर कुमावत, अजीत चौधरी, प्रहलादसिंह झाला, रामेश्वर चौधरी, हरिसिंह झाला, तेजसिंह, नाथुलाल मेघवाल, नागेन्द्रसिंह झाला, मदन बाबरवाल,भुवनेश व्यास,रमेश डांगी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुऐ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!