अवैध खनन के 14 प्रकरण बनाए, 20 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया

अवैध खनन पर अंकुश के लिए संयुक्त अभियान जारी
डूंगरपुर, 23 जनवरी। जिले में अवैध खनन पर अंकुश के लिए संयुक्त जांच दल की ओर से कार्रवाई जारी है। अभियान के दौरान 15 से 23 जनवरी तक संयुक्त जांच दल द्वारा अवैध खनन, निर्गमन के कुल 14 प्रकरण बनाए गए, जिसमें कुल राशि 20 लाख 10 हजार 428 शास्ति आरोपित की गई। खनि अभियंता नरेंद्र खटीक ने बताया कि 16 जनवरी को सोम कमला आंबा डेम में अवैध बजरी खनन पर कार्यवाही की गई, जिसमें कुल 8 नावें व 510 टन खनिज बजरी जब्त की गई। 18 जनवरी को खनिज विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, आरटीओ एवं सिविल डिफेन्स की टीम द्वारा मौके का जायजा ड्रोन सर्वे व सिविल डिफेन्स की नाव से लिया गया। उन्होंने बताया कि डूंगरपुर जिले में अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए खनिज विभाग द्वारा सतत चौकिंग की जा रही है। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने पंचायत समिति आसपुर एवं साबला में अवैध बजरी खनन को रोकने के लिए चौक पोस्ट स्थापित करने और जिला पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!