-चारण छात्रावास से टाउनहॉल तक निकाली वाहन रैली
उदयपुर। श्री मेवाड़ चारण महासभा संस्थान उदयपुर एवं सहयोगी संगठनों के तत्वावधान में अमर बलिदानी कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की 130वीं जयंती एवं बलिदान दिवस समारोह बुधवार को श्री भूपाल चारण छात्रावास सूरजपोल में आयोजित किया गया।
चारण छात्रावास सूरजपोल के वरिष्ठ सदस्य रामेश्वर सिंह देवल ने बताया कि
कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की 130वीं जयंती पर सुबह छात्रावास स्थित कुंवर प्रताप की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। दोपहर में डाक्टर नरेंद्र देवल गोटिपा तथा गौतम खिडिया के नेतृत्व में सर्वसमाज द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ 46 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके बाद शाम को रविन्द्र सादूं डिडिया, सुरेन्द्र सादूं डिडीया के नेतृत्व में छात्रावास से वाहन रैली निकाली गई जो मुख्य मार्ग से होते हुए टाउनहॉल पहुंच संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर आयोजित बलिदान दिवस समारोह में गुजरात से पधारे आईश्री रूपल मां के सानिध्य में अमर शहीद प्रताप सिंह बारहठ अलंकरण सम्मान रोहनिया (बांसवाड़ा) निवासी महेंद्र सिंह राणावत को तथा साहित्य एवं इतिहास में उल्लेखनीय कार्य के लिए कविराजा श्यामलदास अलंकरण पुरस्कार राष्ट्रीय कवि सिद्धार्थ देवल को प्रदान किया गया। चारण रत्न अलंकरण से समाजसेवी दिनेश गढ़वी को नवाजा गया। प्रतिभा सम्मान समारोह के अन्तर्गत नवचयनित प्रतिभाओं को महेंद्र सिंह राजापुरा के दिशा-निदेर्शों में सम्मानित किया गया। मेवाड़ चारण महासभा अध्यक्ष भैरूसिंह डीडवाना, गिरीराज सिंह राबचा ने बताया कि जो भगत सिंह शचींद्र शान्याल को अपना गुरु मानता था वह शचींद्र सान्याल कुंवर प्रताप को अपना गुरु मानता था। समारोह में बहादुर सिंह मंडा, सुरेन्द्र सादूं डिडीया, यज्ञदत्त सिंह सौदा, श्याम सिंह पेशवा, हमीर सादुं शिव, महेंद्र सिंह राजापुरा, राजवीर सिंह सिणधरी, सहदेव सिंह इडाणी, नरेश रतनू घडोई, महेश दान वागुंडी आदि मौजूद रहे।
हर्षोल्लास से मनाई कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की 130वीं जयंती
