पूर्व विद्यार्थियों ने मातृ संस्था विद्या भवन के बहुआयामी विकास का लिया संकल्प
नर्सरी स्कूल को विश्व स्तर का बनायेंगे – डॉ. तायलिया
शनिवार ,21 अप्रैल, डॉ. मोहन सिंह मेहता की 129 वीं जयंती के अवसर पर विद्या भवन विद्या बन्धु संस्थान स्कूल प्रांगण में स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह0 आयोजित हुआ । कार्यक्रम में 37 वर्ष पूर्व 1986-87 में उत्तीर्ण हुऐ विद्यार्थीयों सपरिवार सम्मिलित हुए l
मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षिका आशा पोरवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विद्यार्थी आमोद माथुर, विशिष्ट अतिथि पूर्व विद्यार्थी मुकुल श्रीवास्तव ने विद्या भवन में बिताए दिनों को याद किया. विद्या बन्धु संस्थान की अध्यक्ष पुष्पा शर्मा ने जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो रहे पूर्व विद्यार्थियों को संस्था की उपलब्धि बताया।
विद्या भवन के अध्यक्ष डॉ.जीतेन्द्र तायलिया ने कहा कि पूर्व विद्यार्थियों के सहयोग से नर्सरी स्कूल सहित पूरे विद्या भवन को विश्व स्तरीय बनाएंगे। उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी ने सैंतीस वर्ष पूर्व साथ पढ़े सहपाठियों की ओर से संस्था के समग्र विकास में जुटने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर संस्थान की वार्षिक पत्रिका मुख पत्र का विमोचन किया गया । मुख पत्र की संपादक डॉ. कुसुम माथुर और सह संपादक डॉ. मंजु चतुर्वेदी ने मुख पत्र की सामग्री पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पुष्पराज सिंह सहित राणावत , रेवती रमण श्रीमाली , अरुण चतुर्वेदी ,सी. एस. आर. मेहता, जय प्रकाश श्रीमाली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक गोपाल कृष्ण बम्ब ने आभार व्यक्त किया।
