उदयपुर। हेरिटेज गर्ल्स स्कूल, उदयपुर में 10वीं वार्षिक एथेलेटिक मीट का आज आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भुवनेवरी कुमारी के ध्वजारोहण से हुआ। संस्थान के प्रशासनिक निदेशक लेफ्टिनेन्ट जनरल एन. के. सिंह ने भुवनेश्वरी कुमारी का स्वागत किया।
उन्होंने अतिथियों का स्वागत कहा कि अर्जुन एवार्ड एवं पद्मश्री पुरस्कार से भुवनेश्वरी कुमारी की उपस्थिति से निश्चय ही छात्राएँ खेलों के लिए प्रेरित होगी। विद्यालय की छात्राओं ने राज्य एवं राष्ट्र स्तरीय खेलों में अपना स्थान बनाकर शाला का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय में शीघ्र ही गोल्फ खेल का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा,जिससे प्रतिभाएँ किसी खेल से वंचित नहीं रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की चयनित श्रेष्ठ खिलाड़ी छात्राओं द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित कर रिले रेस की गई। इसके बाद मार्चपास्ट ,कराटे व मासपीटी का प्रदर्शन हुआ। संस्था की प्राचार्या तुलसी भाटिया ने विभिन्न खेलों तथा रेसों में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थनों पर आने वाली छात्राओं को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भुवनेश्वरी कुमारी ने छात्राओं के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा उनके अथक प्रयासों से राज्य एवं राष्टृीय स्तर पर स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। अंत में उप प्राचार्या सुश्री अमिता तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
10 वीं वार्षिक एथेलेटिक मीट 2023-24 आयोजित
