परचुनी के सामने के नीचे 109 कार्टन हरियाणा निर्मित शराब पकड़ी, बिछीवाड़ा पुलिस की कार्रवाई

डूंगरपुर, 23जुलाई(ब्यूरो) बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 48 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 109 पेटी हरियाणी निर्मित प्रतिबंधित शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि उदयपुर से अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह तडके नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दरम्यान मुखबीर की सूचना पर एक ट्रक एचआर 55 एए 8646 आ रहा था। पुलिस ने ट्रक को रोककर पूछताछ शुरू किया। वाहन के केबिन में ड्राइवर और एक खल्लासी बैठा हुआ था। ट्रक को देखने पर बाहर से परचुनी का सामान भरा हुआ था। पुलिसकर्मी ने ऊपर चढक़र देखा तो अंदर हरियाण निर्मित शराब भरी हुई थी। प्रतिबंधित शराब को हरियाणा से गुजरात डिलेवरी करनी थी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर बिछीवाड़ा पुलिस थाना ले गई। ट्रक ड्राइवर का गुडगांव के सोहना निवासी युसुफ खान पुत्र जुबैर खान उम्र 36 जाति मेव मुसलमान और उसका साथी सोहन गुडगांव निवासी यामिन खान पुत्र समसुदीन खान उम्र 22 साल जाति मेव मुसलमान को गिरफ्तार किया। शराब को नीचे उतारकर गिनती की। जिसमें 109 कार्टन शराब थी। जो अलग-अलग ब्रांड की थी। शराब की कीमत 6.50 लाख आंकी गई है। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कारवाई के दौरान गोविंद एएसआई रमेश कुमार, हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह, जोगेंद्र सिंह, फतह सिंह, कपिल, युवराज और रोशन सिंह मौजूद रहें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!