तीन दिवसीय अठम तप आराधना में 108 पार्श्वनाथ पूजन सम्पन्न

उदयपुर। श्री नाकोड़ा पूर्णिमा मण्डल की ओर से तीन दिवसीय अठम तप आराधना मे प्रथम दिवस
पर न्यू नवरत्न कॉम्पलेक्स स्थित जीरावाला पार्श्वनाथ मन्दिर प्रांगण में समर्पित रत्न विजय म.सा.प्रन्यास प्रवर निरागरत्न विजय म.सा. एवं साध्वी कीर्ति रेखाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में 108 पार्श्वनाथ महापूजन सम्पन्न हुआ। इसका लाभ ऊषा दिनेश नंदावत और गौतम जी भव्यश जी गाँधी परिवार द्वारा लिया गया।
मण्डल के सचिव नितिन नागौरी ने बताया कि जिसमे संगीतकार पंचम भाई सेमलावत ने प्रभु भक्ति करवाई। सात दिवसीय अनुष्ठान का आज चतुर्थ दिवस दिन कि शुरुवात प्रभु के अखंड दीपक जाप एवं श्री नाकोड़़ा पार्श्व प्रभु की आराधना से शुरुआत हुई। संगीतकार  शैलेष लोढ़ा और राहुल पिछोलिया ने प्रभु भक्तिमे सभी आराधको को जोड़ा। .भक्ति संध्या में संगीतकार एवं गायक संगीतरत्न विपिन पोरवाल मधुर कंठ से नाकोड़ा भैरव के भजनों धुलेवा नगरी में म्हारा केसरिया बिराजे…,पारस नाथ तुम्हें…से सभी को भक्ति में डूबो दिया।
तेजसिंह भण्डारी ने बताया कि इससे पूर्व पन्यास प्रवर समर्पित रत्न विजय एवं निराग रत्न विजय साध्वी कीर्ति रेखा श्रीजी आदि की निश्रा में पार्श्व नाथ दादा का महापूजन हुआ.।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!