दूसरे दिन महिलाओं ने रचाई श्याम नाम की मेहंदी
-बाबा का दरबार निर्माण अंतिम चरणों में, कोलकोता और दिल्ली से आए फूल
उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से 9वें तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को महिलाओं ने बाबा श्याम के नाम की मेहंदी रचाई। इधर, श्री श्याम दरबार निर्माण अंतिम चरणों में है। बंगाली कारीगारों की टीम समुद्र की थीम पर अलौकिक दरबार सजा रही है।
मित्र मण्डल ट्रस्ट की महिला विंग की कार्यकर्ता बडी संख्या में शाम को श्री श्याम महोत्सव स्थल फतह स्कूल ग्राउंड पर एकत्र हुई, जहां उन्होंने आयोजन की सफलता की कामना के साथ अपने हाथों में बाबा श्याम के नाम की मेहंदी रचाई। खाटू श्याम के भजन गाते हुए और जयकारें लगाती हुई महिलाओं में मेहंदी लगाने की प्रति अपार उत्साह रहा। मित्र मंडल के सुनील बंसल ने बताया कि बाबा श्याम को मेहंदी अति प्रिय है और सनातन धर्म में हर अच्छे आयोजन में मेहंदी लगाने की परंपरा है, इसलिए महोत्सव के दूसरे दिन मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया। महिलाओं के साथ कई पुरुष कार्यकर्ताओं ने भी प्रतीकात्मक स्वरुप अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई। बडी संख्या में महिलाओं के होने से मेहंदी बनाने में निपुण पायल यादव, मुस्कान यादव, युक्ता भटनागर, बरखा अग्रवाल, मुस्कान लड्ढा, प्रतिभा बत्रा और डिम्पल खटीक ने निशुल्क सेवा प्रदान की।
आज खाटू श्याम का एतिहासिक भव्य श्याम कीर्तन
महोत्सव का मुख्य आयोजन 10 मई को श्री श्याम कीर्तन के साथ होगा। यह आयोजन शाम सवा 7 बजे से प्रभु ईच्छा तक चलेगा। श्री श्याम कीर्तन में श्री धाम वृंदावन से नंदू भैया, गुरुग्राम से नरेश सैनी व नजफगढ से बंटू भैया जैसे बडे कलाकारों के साथ ही दिल्ली से महावीर अग्रवाल वासु व मयूर रस्तोगी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कुछ कलाकार शुक्रवार शाम तक उदयपुर पहुंच गए। जयपुर से बुंदू भाई का म्यूजिकल ग्रुप इस आयोजन में शामिल होगा। महोत्सव में छोटा खाटूधाम नजफगढ से गुरु मां उषा बाईजी व गुरु श्री उमानंदजी के साथ ही पंडित पंकज शर्मा का पावन सानिध्य भी मिलेगा।
समुद्र की थीम पर सज रहा बाबा का दरबार
श्री श्याम महोत्सव के लिए बाबा का भव्य दरबार निर्माण फतह स्कूल ग्राउंड पर हो रहा है जो अब अंतिम चरणों में है। बाबा का दरबार सजाने वाली टीम के मुखिया दिल्ली के नवीन कसेरा और इनकी टीम ने दरबार की सजावट और थीम को अंतिम रुप दिया। उन्होंने बताया कि पहली बार उदयपुर में समुंद्र की थीम पर दरबार सजाने का प्रयोग होगा जिसमें वासुदेव यमुना में बाल स्वरुप श्याम को ले जाते दिखेंगे। यह अपने आप में अलौकिक दृश्य होगा जिसके लिए उनकी करीब 40 लोगों की टीम 40 फीट उंचा और 80 फीट चौडा दरबार सजाने में लगी हुई है। टीम की कोशिश है कि बाबा का दरबार खाटू जैसा ही सजाया जाए। मंच पर बाबा श्याम के साथ ही भगवान गणेशजी और सालासर बालाजी की प्रतिमा भी सजाई जाएगी। साथ ही गौ ग्वाल भगवान कृष्ण का विशेष स्वरुप सजाया जाएगा जो अपने आप में अनूठा होगा।