मेहता की अध्यक्षता में 1 करोड़ 19 लाख का बजट पारित

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ़ उदयपुर द्वारा रानी रोड स्थित रोटरी बजाज भवन में आयोजित बैइक में सत्र 2023-24 के दौरान किए जाने वाले सेवा कार्यों स्थाई प्रोजेक्टों को लेकर क्लब के विभिन्न कमेटी निर्देशकों व कमिटी चेयरमैन ने क्लब अध्यक्ष गिरीश मेहता की अध्यक्षता में 1 करोड़ 19 लाख रूपयें का बजट प्रस्ताव पेश किया।
अध्यक्ष गिरीश मेहता ने बताया कि क्लब असेंबली में विभिन्न डायरेक्टरों ने अपने अपने बजट पेश किए। क्लब के डायरेक्टर्स डॉ.अजय मुड़िया, डॉ.ए.के.गुप्ता, पी.एस.तलेसरा, नक्षत्र तलेसरा, रमेश सिंघवी सभी ने मिलकर सेवा कार्यों और प्रोजेक्ट्स के लिए 1 करोड़ 19 लाख का बजट पेश किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रांतपाल रमेश चौधरी ने की।
मेहता ने बताया कि इस सेवा कार्यों के तहत क्लब को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाना है। जिसमें हॉस्पिटल के लिए ज़मीन आवंटित करवायी जायेगी। जिससे विभिन्न सेवा कार्यों को अंजाम दिया जा सकें। कम्युनिटी सर्विस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सेवा करने का भी निर्णय लिया गया ताकि भारत को टीबी मुक्त देश बनाया जा सकें। टीबी हारेगा देश जीतेगा, इस नारे पर अमल करते हुए काम करने का निर्णय लिया गया। पूर्व में भी रोटरी ने पोलियो को भी ख़त्म किया है।
इस अवसर पर सचिव विवेक व्यास सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी हेमंत मेहता पूर्व प्रातपाल निर्मल सिंघवी प्रोग्राम कमेटी चेयरमैन डॉ प्रदीप कुमावत व अन्य रोटेरियन मौजूद थे।अन्तर्राष्ट्रीय सेवा निदेशक डॉ. अजय मुर्ड़िया, डायरेक्टर कम्युनिटी सर्विस डॉक्टर ए के गुप्ता,डायरेक्टर क्लब सर्विस नक्षत्र तलेसरा,डायरेक्टर वोकेशनल सर्विस पी.एस.तलेसरा, डायरेक्टर यूथ सर्विस रमेश सिंघवी ने अपना अपना बजट पेश किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!