02 अवैध पिस्टल व 02 राउण्ड के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

थाना फलासियाः- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री विकास शर्मा द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत श्री कुन्दन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व वृताधिकारी वृत झाडोल के सुपरविजन में श्री प्रभुलाल थानाधिकारी फलासिया व डीएसटी प्रभारी श्री दिलीप सिंह पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा आसूचना के आधार पर कार्यवाही कर दो अवैध देसी पिस्टल मय दो राउंड, तीन आरोपियों के साथ बरामद की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्तः चन्दन पिता रोशनलाल निवासी कौल्यारी, जमनाशंकर पिता कनीराम निवासी कौल्यारी, असलम उर्फ मोन्टु पिता सत्तार खां निवासी जुडा, माण्डवा हाल कौल्यारी, फलासिया।
पुछताछ पर सामने आये तथ्यः- दिनांक 04.11.2021 को कोल्यारी बाईपास पर जमना शंकर के पुत्र हिमांशु शर्मा की करीब एक दर्जन बदमाशों ने चाकू घोद कर हत्या कर दी थी। उस समय उस विवाद का मुल कारण उक्त चन्दन शर्मा नाम का युवक ही था। चन्दन शर्मा मृतक हिमांशु शर्मा का चाचा लगता है। चन्दन शर्मा एवं जमना शंकर ने बदले की भावना के चलते ही ये हथियार खरीदे थे। हिमांशु शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुरुपाल एवं डूंगर सिंह दोनों को पेशी पर ले जाते समय या जमानत पर बाहर आने पर दोनों ही परिस्थितियों में जमना शंकर एवं चन्दन शर्मा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। चन्दन शर्मा पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज है चन्दन शर्मा एवं असलम उर्फ मोन्टू दोनों द्वारा अन्य राज्य से ये हथियार खरीद कर लाए गये थे। अग्रिम अनुसंधान जारी है ।
टीम सदस्यः प्रभुलाल थानाधिकारी, फलासिया ,हितेन्द्र सिहं हैड कानि.1691, कान्तिलाल हैड कानि.370, संजय कुमार कानि.2079, कैलाशचन्द्र कानि. चालक 2164, लोकेश रायकवाल साईबर सैल, उदयपुर, सुखदेव सिंह हैड कानि.1085 डीएसटी, धर्मवीर सिंह हैड कानि.77 डीएसटी, प्रहलाद पाटीदार कानि.1103 डीएसटी, अनिल पूनिया कानि.1490 डीएसटी, फिरोज खान चालक कानि.1389 डीएसटी, सिताराम कानि.1742 डीएसटी, 13. श्री उपेन्द्र कानि. डीएसटी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!