उदयपुर, 2 अगस्त। जोधाणा पब्लिसिटी की ओर से शहर के बी एन कॉलेज ग्राउंड में इंडिया का सबसे बड़ा अंडरवाटर फिश टनल के साथ ही शॉपिंग का महाकुंभ भी लगा है। लगातार पिछले एक माह से यह मेला लोगों में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। जोधाणा पब्लिसिटी के दिनेश गौड़ ने बताया कि इस बार मेले की खास बात यह है कि हरियाली अमावस्या को दो दिन मेला जो उदयपुर में विशेष और खास महत्वरखता है उसे लेकर अंडरवाटर फिश टनल मेले के व्यापारी भी खासे उत्साहित है। मेेले में जितनी भी स्टोल्स लगी है उनमें से अधिकांश व्यापारी उदयपुर में हरियाली अमावस्या का मेला भी पहली बार देखेंगे और इस मेले में शहर वह व्यापार करने के लिए अति उत्साहित है। हरियाली अमावस्या मेेले के लिए व्यापारी पूरी तरह से तैयार औरउत्साहित हैं। गौड़ ने बताया कि दो दिन के हरियाली आमास्या मेले के दौरान बी.एन. कॉलेज ग्राउण्ड का अण्डर वाटर फिश टनल मेला पूरी तरह सें माताओं- बहनों के लिए ही समर्पित रहेगा।
शुक्रवार को कई व्यापारियों ने बताया कि वैसे तो पिछले एक माह से लगातार हमें उदयपुर वासियों एवं इसके आस-पास के क्षेत्र के लोगों का असीम प्यार मिल रहा है। आश्चर्र्य की बात तो यह है कि इस एक माह लोगों के प्यार में कोई कमी आने की बजाए लगातार उनका स्नेह ओर प्रेत दुगुना होता जा रहा है। यही कारण है कि कई लोगों से हमारे पारीवारिक सम्बन्ध बन चुके हैं। कई लोग एक से अधिक बार मेले में आ चुके हैं औ रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि उन्हें मेले के व्रूापारियों पर इतना विश्वास हो चुका है अब तो वह किसी भी वस्तु को चारीदने के लिए कोई भी भाव- ताव नहीं करते हैं। उन्हें पता है कि जो भी वस्तु हम खरीद रहे हैं वह उचित दामों में ही मिल रही है बल्कि बाजार से दो पैसा यहां कम ही देना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उदयपुर में दो दिन का हरियाली अमावस्या का मेला बहुत ही लोकप्रिय ओर प्रतिष्ठित है। हमने भी इसके लिए खास तैयारियां की है। हमारे पास स्टॉक की कोई कमी नहीं है। हमारा प्रयास रहेगा कि महिलाएं जो भी वस्तु खरीदने की इच्छा जाहिर करेंगी हम उसे उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास करेंगे। हमारा यह भी प्रयास भी रहेगा मेले के इस उत्साह में जो भी महिलाएं बी.एन. कॉलेज ग्राउण्ड में आएंगी वह खाली हाथ नहीं जाएंगी।
