सुरों की मण्डली की नि:शुल्क गिटार वर्कशॉप संपन्न :मुकेश माधवानी

युवाओं ने सिखें गिटार के गुर
सुरों की मण्डली के मुकेश माधवानी ने बताया की आज अशोका पैलेस में गिटार की बेसिक और बारीकियां का संगीत वर्कशॉप संपन्न हुआ जिसमें शहर के युवा गिटारिस्ट निखिल नगर ने गिटार को बेहतरीन तरीके से समझाया और उसके बेसिक्स को बजा करके दिखाया भी।
संस्थापक मुकेश माधवानी  ने बताया कि प्रारंभ में संगीतज्ञ मनमोहन भटनागर ने निखिल को उपेरणा पहना कर अभिनंदन किया उसके पश्चात् वर्कशॉप का आगाज़ हुआ।
हर माह एक दिवसीय निः शुल्क संगीत की वर्कशॉप जारी रहेगी जिसमे शहर के ख्यतिनाम संगीतकार अपनी सेवा देंगे। निखिल नागरने इस वर्कशॉप में संगीत से जुड़े लोगों को गिटार की बुनियादी तकनीकों और साथ ही गिटार की बारिकियों को भी सिखाया। संगीतज्ञ मनमोहन भटनागर ने आगामी दिनों में शास्त्रीय नृत्य की और शास्त्रीय गायन की भी वर्कशॉप होने की घोषणा की। संस्थापक मुकेश माधवानी  ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शहर के आनंद चोर्डिया, डॉ रजनीश कुमावत, विजय चौधरी, खुशी सोनी,प्रेमलता, ज्योति चोर्डिया और गोपाल सोनी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!