शरद पूर्णिमा पर हुए डांडिया रास में जमकर थिरके लोग

उदयपुर – शारदीय पूर्णिमा के मौके पर रविवार को उदयपुर शहर के छोटी ब्रह्मपुरी चौक में छोटी ब्रह्मपुरी नवयुवक मंडल की तरफ से एक दिवसीय डांडिया रास का आयोजन किया गया। रविवार शाम को धवल चांदनी रात में माताजी की महाआरती की गई। महाआरती के दौरान छोटी ब्रह्मपुरी सहित आस पास के इलाकों के कई महिला पुरुष और वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के आयोजक छोटी ब्रह्मपुरी नवयुवक मंडल के मनोज साहू ने बताया कि पहली बार छोटी ब्रह्मपुरी नवयुवक मंडल की तरफ से इस कार्यक्रम की पहल की गई। महाआरती के दौरान सभी भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा के साथ माताजी की आरती की। महाआरती के बाद कॉलोनी की महिलाओं ,युवतियों और युवाओं ने माताजी के पारंपरिक गीतों पर पारंपरिक कपड़े पहनकर डांडिया रास किया। डांडिया रास में उपमहापौर पारस सिंघवी , पार्षद गौरव प्रताप और भाजपा नेता अर्चना शर्मा ने भी जमकर डांडिये खनकाये। डांडिया रास के बाद बेस्ट डांसर, बेस्ट कपल ,बेस्ट ड्रेस के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए। शारदीय पूर्णिमा पर आयोजित एक दिवसीय डांडिया रास में नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी , क्षेत्रीय पार्षद गौरव प्रताप सिंह,पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, भाजपा नेता अर्चना शर्मा, भाजपा उदयपुर प्रत्याशी तारा चंद जैन, विद्युत समिति अध्यक्ष कुलदीप जोशी, विजय आहूजा,सुनील व्यास, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजेश शर्मा मौजूद रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!