विश्व योग दिवस पर पर्यावरण प्रेमियों ने अपनाया योग का संकल्प, वसंत विहार पार्क में 100 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर उदयपुर पर्यावरण समिति द्वारा हिरण मगरी सेक्टर-5 स्थित वसंत विहार पार्क में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्साह और उमंग के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला-पुरुषों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ डॉ. हर्षा कानावत के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए गए। उन्होंने उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
विशेष बात यह रही कि पहली बार योग करने वाले प्रतिभागियों ने आजीवन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। साथ ही क्षेत्रवासियों ने प्रतिदिन प्रातः 6 बजे वसंत विहार पार्क में सामूहिक योगाभ्यास करने का निर्णय भी लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रजनी मन्नालाल रावत थीं, जबकि अध्यक्षता डॉ. बी.आर. चैधरी ने की। कार्यक्रम का समन्वयन सम्पतलाल मंडोवरा ने किया।
इस अवसर पर समिति के सचिव एन.सी. बंसल, कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र मेहता, बी.के. गुप्ता, बसंतीलाल चेचाणी, राजदेव शाह, कन्हैयालाल चोटरानी, शारदा गुप्ता, हनुमंत सिंघाल, सुनील भादावत, रमेश हेमके सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से योग, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग को आवश्यक बताया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!