विधानसभा अध्यक्ष पुणे में-भारतीय छात्र संसद द्वारा डॉ. जोशी को विशेष सम्मान -आदर्श विधानसभा अध्यक्ष से नवाजा जायेगा 

जयपुर, 15 सितम्बर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी को भारतीय छात्र संसद द्वारा पुणे में 16 सितम्बर 2022 को आयोजित होने वाले समारोह में विशेष सम्मान से नवाजा जायेगा। इस समारोह में डॉ. जोशी को ’’आदर्श विधानसभा अध्यक्ष’’ का विशेष सम्मान दिया जायेगा। डॉं. जोशी गुरूवार को जयपुर से पुणे के लिए रवाना हो गये हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी को सदन के संचालन में अनुकरणीय नेतृत्व का प्रदर्शन और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रति सभी नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं के समक्ष लोकतंत्र को प्रचारित किये जाने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। 

उल्लेखनीय है कि पुणे में 12 वीं भारतीय छात्र संसद का आयोजन हो रहा है। पुणे में यह कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर 2022 तक राजकीय एमआईटी स्कूल और एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, कोसरूड द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह का उदघाटन महारास्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडनवीस करेंगे। समारोह में केन्द्रीय विधि एवं न्यायमंत्री श्री एसपी सिंह बघेल और वर्ल्ड पीस डोम के संस्थापक प्रोफेसर विश्वनाथ डी कराड भी रहेंगे।

डॉ. जोशी ने सदन संचालन में अनेक नवाचार किये है। उन्होंने प्रश्न काल में अधिकाधिक प्रश्नों के जबाव प्रस्तुत करवाये है और सार्थक बहस पर बल दिया है। डॉ. जोशी ने विधानसभा परिसर में सोलर प्लान्ट, संविधान क्लब और आधुनिक विधायक आवासों का निर्माण करवाया है। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के तहत विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं करवाई है। इन कार्यशलाओं में पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की सार्थक चर्चा देश के लिये मिशाल बनी है। विधानसभा भवन में राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का निर्माण भी देश की विधानसभाओं के सामने एक आदर्श प्रस्तुत है। 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!