कार्यकर्ता संस्था की पूंजी – प्रो.सारंगदेवोत
शिक्षा के हर क्षेत्र में बनाई अपनी अलग पहचान
उदयपुर 28 अक्टूबर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक माणिक्यलालाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के वाचनालय में पुस्तक परिचायक के पद कार्य करने वाले दिलिप मिश्रा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, अधिष्ठाता प्रो. हेमेन्द्र चण्डालिया, प्रो. एस.एस. चैधरी, डाॅ. धमेन्द्र राजौरा ने उपरणा, बुके, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि विद्यापीठ कार्यकर्ताओं की संस्था है व कार्यकर्ता संस्था की पूंजी है, संस्थापक जनुभाई कहा करते थे सौ पेड़ लगाना आसान है, लेकिन एक कार्यकर्ता तैयार करना बहुत मुश्किल है। वे संस्था में कार्य करने वाले व्यक्ति को कर्मचारी नहीं, कार्यकर्ता मानते थे। 1937 में स्थापित एक छोटे से वृक्ष ने आज वट वृक्ष का रूप ले लिया है। समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओें की बदौलत संस्था आज इस मुकाम पर पहुंची। उन्होंने कहा कि विद्यापीठ ने अपने कार्यो एवं गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के हर क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है यह सब समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताआ बदौलत ही संभव है।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डाॅ. पारस जैन, प्रो. मलय पानेरी, डाॅ. हेमेन्द्र चैधरी, डाॅ. डाॅ. दिपिल सिंह चैहान, डाॅ. युवराज सिंह, डाॅ. पंकज रावल, भगवती लाल सोनी, डाॅ. भूरालाल श्रीमाली, डाॅ. शाहिद कुरैशी, डाॅ. नरदेव सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने मिश्रा को माला पहना कर सम्मान किया।
संचालन डाॅ. लवली भाटी, डाॅ. आरती जैन ने किया जबकि आभार डाॅ. धमेन्द्र राजौरा ने जताया।
विद्यापीठ – उत्कृष्ट कार्यकर्ता का किया सम्मान
