वर्ल्ड लाफ्टर डे पर दूध तलाई पर एक हजार लाफ्टर योगा के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

डाॅ. कुमावत के नेतृत्व में खूब छूटे हंसी के फव्वारे
लाफ्टर डांस पर झूमे शहरवासी, दूधतलाई पर उमडी भीड़

उदयपुर, 07 मई। उदयपुर के जाने माने शिक्षाविद्, लाफ्टर गुरु डाॅ. प्रदीप कुमावत ने वर्ल्ड लाफ्टर डे पर दूधतलाई पर एक हजार लाफ्टर योगा बनाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। हास्य योग गुरू डाॅ. प्रदीप कुमावत ने योग में हास्य की एक हजार नई विधाओं का प्रदर्शन किया।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ल्ड लाफ्टर डे डाॅ. प्रदीप कुमावत के नेतृत्व में दूधतलाई पर तीस संगठनों, संस्थाओं के सहयोग से मनाया गया, जिसमें सभी लोगो ने हंसकर लाफ्टर योगा का आनंद उठाया। इसमें पर्यटकों, विदेशी पर्यटको ने भी आनंद उठाया।

इस अवसर पर डाॅ. कुमावत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में इतना तनाव है कि तनाव के कारण हास्य नहीं रहा, मुस्कराहट नहीं रही, आन्तरिक प्रसन्नता उसको प्राप्त नहीं हो रही है। ऐसे में लाफ्टर योग अपने आप में ऐसी विधा है जिसमें नकली हंसी धीरे धीरे असली हंसी में परिवर्तित हो जाती है और दूसरों की नकली हंसी देखकर स्वयं की असली हंसी में परिवर्तित होती है।

इस अवसर पर डाॅ. कुमावत ने करीब 70 हास्य योगो को कराकर लोगों को केवल गुदगुदाया ही नहीं वरन् उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। इस बार 70 नये लाफ्टर योगा पहली बार करवाए गये।

उन्होंने कहा कि 15 मिनिट का हास्य योग 1 घंटे के योग के बराबर ऑक्सीजन शरीर को देता है, जिससे रक्त संचार बढ़ता है तथा ब्लड प्रेशर नार्मल होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में तनाव मुक्ति के लिये हास्य योग सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। “प्रसन्नचित परमानन्द दर्शन” प्रसन्नचित में ही ईश्वर के दर्शन है। हास्य योग केवल हंसने की प्रक्रिया नहीं वरन् अपने आप में पूर्ण योग है तथा मूल योग के समकक्ष आकर पूरी तरह रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करता है।

इस अवसर पर डाॅ. कुमावत ने नमस्ते लाफ्टर, वार्म अप लाफ्टर, योगिक मूचमेन्ट लाफ्टर, स्वागतम् लाफ्टर, ड्रमर लाफ्टर, लस्सी लाफ्टर , पूली लाफ्टर , पुशअप लाफ्टर, एक दूसरे पर फेंको लाफ्टर , नो मनी लाफ्टर, बिजली का बिल लाफ्टर, इगो बस्र्ट लाफ्टर, नागिन नाग लाफ्टर , पिकाक लाफ्टर, नो सिग्नल लाफ्टर, कान्यो मान्यो लाफ्टर, वन मीटर लाफ्टर, टाइटैनिक लाफ्टर , थ्री फेसेस आफ लाइफ, हैंड शेक लाफ्टर, वेट लिफ्टिंग लाफ्टर, सलेब्ररिटी लाफ्टर, शहंशाह लाफ्टर, शिकंजी लाफ्टर , ठेंगा दिखाओ लाफ्टर, तू गुरु मैं गुरु लाफ्टर, पतंग लाफ्टर , चकरी लाफ्टर ,विलावल भुट्टो-जयशंकर लाफ्टर, साइलेन्ट टू ब्लास्ट लाफ्टर, बाहुबली लाफ्टर, खाने में कंकड लाफ्टर , कंघी लाफ्टर , खुजली लाफ्टर , अंगूठा छाप लाफ्टर, अंटी लाफ्टर, अकड़ लाफ्टर , अफीमची लाफ्टर, ऊबाऊ लाफ्टर, कंधे उचकाओ लाफ्टर, कुटना लाफ्टर , खांसी लाफ्टर, गूंगा लाफ्टर , गुलाब सूंघो लाफ्टर , गोटी चाल लाफ्टर कराकर न सिर्फ हंसाया बल्कि इसके प्रभाव भी बताए।

कार्यक्रम के दौरान डाॅ. प्रदीप कुमावत द्वारा लिखे गये एक हजार लाफ्टर योगा की पुस्तक का विमोचन जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एस.एस.सारंगदेवोत ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!