महाशिवरात्री पर्व पर रूद्राभिषेक, सहस्त्रधारा जलाभिषेक गंगा महाआरती एवं भोलेनाथ का होगा विशेष श्रृंगार

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में आगामी 8 मार्च को महाशिवरात्री पर्व की तैयारिया बैठक आज मंदिर प्रांगण स्थित रूद्राक्ष भवन में प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया महाशिवरात्री पर्व के अवसर पर महाकालेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ महादेव का सहस्त्र जलधारा अभिषेक होगा। रूद्रीपाठ में प्रदोष मण्डल के पंडित एवं शिवभक्त शामिल होंगे। पूरे मंदिर परिसर पर भव्य एवं आकर्षक विद्युत सज्जा होगी। भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार, चारों पहर की आरती व विविध पारम्परिक अनुष्ठान सम्पन्न होंगे। संध्या काल में भगवान शिव का भव्य श्रृंगार कर महाआरती होगी।
महाकालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले महाशिवरात्री पर्व को लेकर व्यापक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि इस बार महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्री पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। जो कि शिवभक्तों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी। पूरे मंदिर  परिसर को रोशनी से सजाया गया है तथा जगह -जगह सुन्दर व आकर्षक द्वार लगाए जाएंगे।
दाधीच ने बताया कि आगामी शुक्रवार को महाशिवरात्री अवसर पर  प्रातः 9 बजे तक शिवभक्त जलाभिषेक कर सकेंगे व बाद में मंदिर के सभामण्डप में स्थापित नर्बदेश्वर महादेव पर जलार्पण कर जलाभिषेक का लाभ ले सकेंगे। परम्परानुसार प्रातः 7 बजे मंगलाआरती होगी एवं बाद में 9.00 बजे सहस्त्र जलधारा के साथ  प्रदोष मण्डल एवं साथी वैदिक पंडितजन भगवान भोलेनाथ को रूद्रीपाठ से प्रसन्न करेंगे। इस मौके पर भव्य श्रृंगार आरती होगी। उन्होंने बताया कि दिन भर व रात्रीपर्यन्त शिवभक्तों के आवागमन को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। अनुमानतः 1 लाख से अधिक शिव भक्त दर्शनार्थ आते है।
कई श्रद्धालु शिवभक्तों द्वारा महाकालेश्वर मंदिर परिसर में टेन्ट लगाए गए है जहंा वे भोले के भक्तों को प्रसाद वितरण करेंगे। दर्शनार्थियों के सुविधार्थ बेरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है।
प्रन्यास अध्यक्ष श्री तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि सायं 7 बजे यहां गंगा घाट पर हरिओम सत्संग मण्डल की अगुवाई में 108 दीपक से भव्य गंगा आरती होगी व रात्री में महादेव की चारों पहर की आरती की जावेगी। प्रन्यास पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन, दिन में व रात्रिपर्यन्त भोले के भजनों के ठाठ उडाए जाएंगे। वहीं संध्याकाल में शिवभक्तों द्वारा भजन गायन का आयोजन किया जाएगा।
फव्वारों से खिलखिलाएगी पूरी मंदिर परिक्रमा:- महाकालेश्वर मंदिर की परिक्रमा में स्थापित किये गये फव्वारें इस बार विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। जहां शिवभक्तों को परिक्रमा के दौरान अपूर्व आनंद का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही रंग-बिरंगे वस्त्रों से सुसज्जित स्वागतद्वार अपनी अलग ही छटा बिखेरेंगे।
गौ-सेवा:- यतेन्द्र ने बताया कि महाशिवरात्री का दिन मास शिवरात्री के रूप में भी मनाया जाएगा। अतः महाकालश्ेवर मंदिर कामधेनु गौ-शाला की गौ-माताओं को लपसी का सेवन कराया जाएगा। व गौ-पूजन होगा।
आज की बैठक में विनोद कुमार शर्मा, एडवोकेट महिपाल शर्मा, तेजशंकर पालीवाल, रमेश राजपूत, देवकिशन राव, श्रीमती दीक्षा भार्गव, के.जी.पालीवाल, भंवरल पालीवाल, चतुर्भज आमेटा, रमेश सोनी, पं.हरीश, आरती जोशी, दिनेश मेहता, राजू सोनी, सुरेन्द्र मेहता, शंकर कुमावत, पुरूषोत्तम जीनगर, कमल, आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!