मंदीर से चांदी के छत्र, दानपेटी व अन्य सामग्री चुराने वाले सराडा थाने के हिस्ट्रीशीटर सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना गोवर्धनविलासः– दिनांक 14.09.2022 को प्रार्थी युवराज सिंह पिता शिव सिंह चौहान निवासी 2/239 आरएचबी काॅलोनी गोवर्धनविलास, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मैने गांव नेला फला कोटलिया में आज से करीब एक वर्ष पूर्व स्वंय के भुखण्ड पर श्री भैरु बावजी के मंदीर का निमार्ण करवा मूर्ति स्थापना की थी। उक्त मूर्ति स्थापना के पश्चात मंदीर में 20-25 चांदी के छत्र का चढाये थे। दिनांक 30.08.2022 को मै पूजा पाठ करके मन्दिर बन्द कर घर चले गये थे। दिनांक 31.08.2022 को सुबह आकर देखा तो मंदीर के ताले टुटे हुए थे व मंदीर के अंदर से मुर्तियों पर चढाये गये चांदी के करीब 20-25 छत्र (जिनका वजन करीब 600 ग्राम चंादी) व एक दान पेटी, एम्पलीफायर व होम थियेटर आदि सामान कोई अज्ञात चोर रात्रि के समय चोरी कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 287/22 धारा 357,380 भादस. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के निर्देशानुसार कुंदन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व भुपेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में चैल सिंह थानाधिकारी गोवर्धनविलास मय टीम द्वारा आसुचना के सहयोग से प्रकरण में अभियुक्त 01. थावरा उर्फ लक्ष्मण मीणा पिता रूप जी मीणा निवासी बटूका, गढा की भागल, सराडा, उदयपुर व 02. गोपाल मीणा पिता गेबा जी निवासी भैंसों का नामला, गिंगला, उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार कर प्रकरण का माल मशरूका चांदी के छत्र वजन करीब 600 ग्राम, एक दान पेटी, एम्पलीफायर व होम थियेटर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल बरामद की गई।  

सजायाबी रिकाॅर्डः- गिरफतारशुदा अभियुक्त थावरा उर्फ लक्ष्मण मीणा थाना सराडा का हिस्ट्रीशीटर होकर करीब एक माह पूर्व ही जैल से जमानत पर छूट कर आया था। अभियुक्त के विरूद्व चोरी-नकबजनी के कुल 27 प्रकरण दर्ज है व गिरफतारशुदा अभियुक्त गोपाल मीणा पिता गेबा जी करीब 8 माह पूर्व जमानत पर छूट कर आया था। इसके विरूद्व लूट, चोरी व नकबजनी के कुल 05 प्रकरण दर्ज है।

टीम सदस्यः-चैल सिंह चौहान थानाधिकारी गोवर्धनविलास, देवी लाल स.उ.नि., दिनेश सिंह कानि.678, जसवंत सिंह कानि.3214, शैतान राम कानि.3162, महेन्द्र कुमार कानि.2644, जितेन्द्र सिंह आरटी.495।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!