उदयपुर। लंबे अंतराल के पश्चात बाबा भैरवनाथ का 21 दिवसीय खड़ग महायज्ञ का आयोजन बलीचा धाम उदयपुर में होने जा रहा है, आलोक स्कूल, सेक्टर 11 स्थित, चित मत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बलीचा धाम के सेवक श्री आर पी सिंह आक्वा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि बाबा भैरवनाथ महायज्ञ बहुतायात नहीं किए जाते हैं क्योंकि ऐसे को करने हेतु कठोर संकल्पित होना पड़ता है, महायज्ञ कठोर संकल्प के बिना पूर्ण होना संभव नहीं है क्योंकि यह यज्ञ 21 दिन तक खड़े रहकर व मोन धारण कर इस महायज्ञ को पूरा करना पड़ता है ,इस में आहुतियां का संकल्प सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहता है सूर्यास्त के पश्चात आरती के बाद आहुतियां नहीं लगाई जाती ,यह यज्ञ 2 मार्च 2023 सूर्योदय के साथ अग्नि देव पूजन कर वेदिका पूजन साथ प्रमुख यजमान के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा 2 मार्च को ही साय काल मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें मगन भारती एवं संगत भजन कीर्तन प्रस्तुत करेंगे हर दिवस महायज्ञ में प्रातकाल 7 से 9 बजे तक एक जोड़ा प्रतिदिन यजमान के रूप में आहुतियां देंगे कुल21 दिन 21 जोड़े देंगे प्रातः 9:00 बजे से सूर्यास्त तक कोई भी बंधु धाम पर पधार कर आहुतियां दे सकेंगे जो पूर्णतया निशुल्क रहेगी जजमान को 51 आहुतियां देना अनिवार्य होगा ,इस यज्ञ का महत्व बताते हुए सेवक ने बताया कि ऐसे यज्ञ का प्रयोजन जन लोक कल्याण सेवा होता है मान्यता है कि शारीरिक कष्ट पीड़ा में आराम मानसिक तनाव मुक्त जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का उदय होता है जो परिवार पितृ दोष से पीड़ित हो पितृ पूजा उपरांत भी प्रतिफल नहीं दे रहे हो वह इस यज्ञ में जजमान के रूप में एक श्रीफल व 100 ग्राम घी के साथ आहुति दे पितृ दोष निवारण हो जाता है प्रेस वार्ता को संरक्षक डॉक्टर प्रदीप कुमावत, तखत सिंह शक्तावत , कमलेंद्र सिंह पंवार, शिव सिंह सोलंकी, अमृत मेनारिया ने भी संबोधित किया जिसमें सभी ने बताया कि 23 मार्च दिन में पूर्णाहुति दी जाएगी जिसमें 21 जोड़े सम्मिलित होकर पूर्णाहुति देंगे व बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा महाप्रसादी भंडारा किया जाएगा एवं भजन संध्या आयोजित होगी जिससे मारवाड़ के संत कन्हैयालाल, किशोर पालीवाल व मेवाड़ से धनराज जोशी महाराज भजन प्रस्तुति देंगे इन 21 दिन के आयोजन में मेवाड़ महामंडलेश्वर, संत महंत, धार्मिक एवं राजनीतिक व्यक्ति आदि रहेंगे
बाबा भैरवनाथ 21 दिवसीय खडग महायज्ञ 2 मार्च से
