बहती कठार नदी में पुलिया से कूदे दो युवक डूबे

पिकनिक के दौरान जश्न मनाने पुल से कूदे थे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में कठार नदी के समीप पिकनिक मनाने पहुंचे दो युवकों के नदी में डूबने की जानकारी मिली है। पिकनिक के जश्न के दौरान ये युवक पुलिया से तेज बह रही नदी में कूदे थे। एक युवक का शव मिल चुका है, जबकि एनडीआरएफ की टीम दूसरे की तलाश में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार एक युवक के शव को ग्रामीणों की मदद से तुरंत बाहर निकाल लिया गया था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा उदयपुर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। गोगुंदा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान संदीप लौहार(25)के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी हितेश पटेल(25) लापता है। दोनों झाड़ोल के बिछीवाड़ा के रहने वाले हैं और अपने दोस्तों के साथ वह पिकनिक मनाने आए थे। बताया गया कि बीती रात बारिश होने से नदी का बहाव तेज है ऐसे में शव को तलाशने के लिए एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।
छह दोस्त आए थे पिकनिक मनाने
मिली जानकारी अनुसार 6 दोस्तों का दल बुधवार दोपहर में कठार नदी किनारे पिकनिक मनाने आया था। जहां हितेश और संदीप नदी के उपर बनी पुलिया नहाने के लिए नदी में कूदे थे। कूदने के बाद बाद दोनों बाहर नहीं निकल पाए। दोस्तों की चीख—पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। ग्रामीण हितेश का शव बाहर निकालने में सफल रहे, लेकिन संदीप नहीं मिल पाया। नदी में तेज बहाव के कारण संदीप के शव के बहकर दूर जाने की आशंका जताई जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!