फिटनेस सेंटर व ओपन जिम के लिए 35 करोड़ रूपए स्वीकृत

. संभागीय मुख्यालयों पर स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एण्ड फिटनेस सेंटर के लिए 32.5 करोड़
. जिला मुख्यालयों पर ओपन जिम की स्थापना के लिए कुल 2.5 करोड़ रूपए स्वीकृत
जयपुर, 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जयपुर जिले के सवाई मानसिंह स्टेडियम एवं जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम सहित सभी संभागीय मुख्यालयों पर स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एण्ड फिटने सेंटर तथा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ओपन जिम स्थापित करने हेतु 35 करोड़ रूपए के प्रावधान को मंजूरी प्रदान की है।
प्रस्ताव के अनुसार, एसएमएस स्टेडियम जयपुर, बरकतुल्लाह खान स्टेडियम जोधपुर तथा शेष 5 संभागों जमेर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर एवं कोटा में 32.50 करोड़ रूपए की लागत से स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एण्ड फिटनेस सेंटर खोले जाएंगे। साथ ही, सभी जिला मुख्यालयों पर कुल 2.50 करोड़ की लागत से ओपन जिम की स्थापना की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने 2022-23 के बजट में सभी संभागों पर स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एण्ड फिटनेस सेंटर तथा जिला मुख्यालयों पर ओपन जिम खोलने की घोषणा की थी। श्री गहलोत के इस निर्णय से स्थानीय जनता को अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!