-राजेश वर्मा
उदयपुर 27 फरवरी। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने मंगलवार को शहर के सर्वऋतु विलास क्षेत्र में बिना सेटबैक छोड़कर बनाए जा रहे मकान की छत पंचर कर दी। यह मकान मावली से कांग्रेस के पूर्व विधायक शिव सिंह भाटी के बेटे भोपाल सिंह भाटी का बताया जा रहा है।
निगम ने बताया कि उन्हें बिना सेटबैक छोड़े मकान के निर्माण की शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई के लिए दल भेजा गया। निगम के दस्ते ने मकान की छत पंक्चर कर दी। वहीं सूरजपोल पर वी मार्ट के पास अतिक्रमण हटाने की भी कार्रवाई की। वहां एक प्रसिद्ध नाश्ते की दुकान प्रताप चाट तथा गन्ने की रस की दुकान के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। रोड पर सामान रखने वाले दुकानदारों को अपने सामान दुकानों के अंदर रख्नने के साथ चेतावनी दी कि आगे शिकायत मिली तो सामान जब्त कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
पूर्व विधायक के बेटे ने अपने घर में नहीं छोड़ा सेटबैक, निगम ने पंचर की छत
