उदयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक कमलेश शर्मा को जयपुर सीएनडी शाखा में पदस्थापन किया गया है। निर्वाचन विभाग के पत्र का हवाला देते हुए लोकसभा आम चुनाव 2024 के निर्वाचन कार्य में सहयोग के लिए कमलेश शर्मा को तत्काल प्रभाव से उदयपुर स्थित कार्यालय से मुक्त करते हुए जयपुर में सीएनडी शाखा में उपस्थिति देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
भाजपा प्रत्याशी रावत ने की थी शिकायत
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक कमलेश शर्मा के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भी की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक कार्यालय उदयपुर में पदस्थ कमलेश शर्मा उदयपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा के करीबी हैं और मीणा के साथ अति निकटता से पत्रकारिता कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जब उदयपुर जिला कलेक्टर थे तब लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत ही उनकी महिमा मंडन व प्रचार करते रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि पिछले कुछ दिनों से कमलेश शर्मा उनके खिलाफ गोपनीय तरीके से काम कर रहे हैं। मन्नालाल रावत ने यह भी लिखा कि उदयपुर में संयुक्त निदेशक का पद नहीं होने के बावजूद उनका पदस्थापन उनकी समझ से बाहर है।
निर्वाचन विभाग के निर्देश पर पीआर के जेडी कमलेश शर्मा को उदयपुर से भेजा जयपुर
