नारायण गुरुकुल में 51 अनाथ – आदिवासी बच्चें पाएंगे संस्कार

उदयपुर 6 मई | नारायण सेवा संस्थान ने वर्ष 2022 के सेवा कार्यों का ब्यौरा पेश करते हुए सेवा विस्तार संकल्पों की घोषणा की। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि संस्थान कोरोना प्रभावितों को सहारा देते हुए हजारों दुःखी दिव्यांगों को गले लगाया है।  संस्थान ने अब तक 434938 के ऑपरेशन किए। शारीरिक रूप से असक्षम 548040 लोगों को ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर बांटी हैं। तथा दुर्घटना का दंश झेल रहे 32437 अपाहिजों को कृत्रिम अंग लगाकर नई जिन्दगी दी है। अनाथ और आदिवासी बच्चों को सुसंस्कारित बनाने के लिए इस सत्र में नए 31 बच्चों का संस्थान द्वारा चयन किया जाएगा। जिन्हें सनातन संस्कृति का ज्ञान कराते हुए वेद, उपनिषद और गीता का ज्ञान दिया जाएगा । नारायण चिल्ड्रन एकेडमी 450 मजदूर एवं गरीब परिवारों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर उन्हें चिंता मुक्त कर रहा है।सभी सेवा कार्यों को 15 से 20 फीसदी बढ़ाया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!