दो युवकों झगड़े बचाव करने गई महिला की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

डूंगरपुर, 11 जनवरी। दो युवकों के बीच हो रहे झगड़े को रोकने गई महिला की चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को बांसवाड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चाकू भी बरामद किया है। कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि 7 जनवरी को पातेला अंबेडकर कॉलोनी निवासी श्यामा फुमतिया दूध लेने के लिए मोहल्ले की दुकान पर गई थीं। वहां दो युवकों के बीच गाली-गलौज और झगड़ा हो रहा था। जब श्यामा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उनके पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्यामा को पहले डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के रेफर कर दिया गया। घायल महिला का उदयपुर अस्पताल में इलाज जारी है। कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को बांसवाड़ा शहर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ मनोज पुत्र गोविंद और राहुल उर्फ गोटू पुत्र गोविंद के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और अंबेडकर कॉलोनी पातेला के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस कार्रवाई के दाैरान हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, महिपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में सउनि हरि सिंह, हैंड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल माेहनपाल सिंह, गाेविंद, रविंद्र अाैर नरेंद्र िसंह माैजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!