देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन 14 से उदयपुर में

उदयपुर, 12 अक्टूबर। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन 14 व 15 अक्टूबर को उदयपुर के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होगा। सम्मेलन के प्रथम दिन 14 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव आलोक कुमार स्वागत भाषण देंगे। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव इंदु शेखर द्वारा भी प्रतिभागियों को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल एवं केन्द्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा। इसके पश्चात केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह द्वारा सत्र को संबोधित कर नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। इसी प्रकार से देश भर से कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ऊर्जा विशेषज्ञों द्वारा दोनों दिन सत्रों को संबोधित किया जाएगा। जिला कलक्टर ने विभिन्न राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के भ्रमण के मध्यनज़र आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!