दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

उदयपुर 20 नवम्बर.   शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से उदयपुर शहर विधानसभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आज  अंबेरी स्थित, अमरख जी महादेव प्रांगण में निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि बूथ स्तरीय सम्मेलन में  संबोधित करते हुए समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा ने कहा कि पार्टी में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं उनकी जनहित योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य करना है। आपके प्रयासों से प्रदेश में एक बार पुनः कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी इसका मुझे पूर्ण विश्वास है।

अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास ने कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करने का जरिया है, उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं से भारी बहुमत से राजस्थान में फिर कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। व्यास ने कहा है कि देश की जनता केंद्र सरकार की वादाखिलाफी, जनविरोधी नीतियों और कुशासन से पूरी तरह तस्त हो चुकी है। पूरे देश में भय और अविश्वास का वातावरण है।                                           कार्यकर्ता सम्मेलन में गोपाल शर्मा, त्रिलोक पुरबिया,डॉक्टर मधुसूदन शर्मा, लाल सिंह झाला, पंकज कुमार शर्मा, जगदीश राज श्रीमाली, आर.डी. जावा, सज्जन कटारा, पूरण मेनारिया, फिरोज अहमद शेख, सुरेश सुथार, मोहन लाल शर्मा, रियाज हुसैन, अजय सिंह, प्रोफ़ेसर पीआर व्यास, नजमा मेवाफरोश, डॉ राव कल्याण सिंह, सुधीर जोशी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, पार्षद, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, बूथ अघ्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!