उदयपुर से श्रावक-श्राविकाओं ने लिया भाग,समारोह में उमड़ा सैलाब
उदयपुर। प्रथम दादा गुरुदेव श्री जिनदत्त सुरीश्वर महाराज का जैसलमेर में भव्यातिभव्य चादर महोत्सव राष्ट्र रत्न संत खरतर गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर महाराज की पावन निश्रा में तीन दिवसीय चादर समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
इस आयोजन में देशभर से हजारों की संख्या में गुरुभक्त जैसलमेर पहुंचे, जिसमें उदयपुर से भी श्री वासुपूज्य महाराज मंदिर ट्रस्ट एवं जिनदत्तसूरी दादा वाड़ी के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र लोढ़ा एवं सचिव दलपत सिंह दोशी एवं केयूप के पूर्व अध्यक्ष सुभाष महात्मा, वर्तमान अध्यक्ष गौरव कोठारी, सदस्य संजय खिमावत, ललित भंडारी, राकेश लोढ़ा , आजाद नाहर, रमण पारिख, गजेन्द्र चैधरी, कैलाश महात्मा , सुरेन्द्र तलेसरा, प्रकाश नागौरी, मनोहर बांठिया, चेत्रिक कोठारी युवान कोठारी ,पंकज जैन तथा केएमपी शाखा उदयपुर की वरिष्ठ सदस्या श्रीमति हेमलता नाहर,ऋतु जैन पारिख,मंजू पितलिया,उर्मिला महात्मा,मंजू लोढ़ा, प्रिया,वनिता कोठारी,सुधा भंडारी,अनिता सिरोया, कविता खिमावत,पुष्पा जैन,सुनीता बांठिया, आशा मेहता, निर्मला दोशी ने भी जैसलमेर चादर महोत्सव में भाग लिया।
इस आयोजन में उदयपुर से 8 दिन तक अ. भा. खरतरगच्छ युवा परिषद के गजेन्द्र चैधरी, कैलाश महात्मा सुरेन्द्र तलेसरा एवं वीरेंद्र तेजावत ने ऐतिहासिक चादर महोत्सव में लगातार अपनी सेवाएं प्रदान की।
गुरुदेव ने कहा कि इस महान चादर महोत्सव समारोह में जिन्होंने अपनी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष विशेष सेवाएं प्रदान की वो सभी धन्यवाद के पात्र हैं दादागुरु उनकी शुभ मनोकामनाएं पूरी करेंगे , खूब खूब आशीर्वाद एवं धर्मलाभ दिया।
2026 के चातुर्मास की घोषणा विचार विमर्श कर शीघ्र ही की जाएगी। पूर्व में चातुर्मास कर के पधारी साध्वी श्री अभ्युदया श्रीजी मा सा,सत्योदया श्रीजी मा सा तथा साध्वी विरलप्रभा श्रीजी मा सा आदि ठाणा 3 ने भी दादावाड़ी के सभी श्रावक श्राविकाओं को धर्म लाभ कहा।
दादा गुरुदेव श्री जिनदत्तसुरिश्वर जी म.सा. चादर महोत्सव जैसलमेर में आयोजित
