जीप एवं टेंपो की टक्कर में दो टेंपो सवार घायल 

खेरवाड़ा, कस्बे के सर्विस रोड पर स्थापित सागर बीएड कॉलेज के सामने दोपहर 1:00 बजे के करीब एक जीप एवं टेंपो के बीच अनियंत्रित होने से टक्कर हो गई जिससे टेंपो में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरवाड़ा भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शी वेन चालक रवि मीणा ने बताया कि टेंपो बंजारिया से खेरवाड़ा की ओर एवं जीप खेरवाड़ा से ऋषभदेव की ओर जा रही थी कि अचानक दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। आपसी भिड़ंत में टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देर शाम तक पुलिस में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!