उदयपुर, 12 अक्टूबर। जिला स्तरीय जनसुनवाई 20 अक्टूबर की सुबह 11 से 2 बजे तक जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र में आयोजित होगी।
एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर ने जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों को तय समयावधि में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल व सीएम हेल्पलाइन 181 पर अपने विभाग से संबंधित परिवादों की प्रगति के साथ जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
जिला स्तरीय जनसुनवाई 20 को
