क्षत्रिय रावत वारी समाज के चुनाव संपन्न दिलीप सिंह रावत बने अध्यक्ष

उदयपुर। क्षत्रिय रावत वारी समाज के चुनाव वारियों की घाटी स्थित समाज भवन में रविवार को संपन्न हुए। अध्यक्षता पूर्व समाज अध्यक्ष सांवरलाल ने की। सुबह 11 बजे शुरू हुई वोटिंग प्रणाली शाम 4 बजे तक जारी रही। चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष सांवरलाल वारी, सह प्रभारी- जुगल किशोर रावत, हरीश रावत के निर्देशन में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी एड. जितेंद्र सिंह रावत को बनाया गया। 12 वर्षों बाद हुए चुनाव में समाज के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव कुल 10 पदों के लिए हुए। इसमें अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, विधि सलाहकार, सांस्कृतिक मंत्री और प्रचार मंत्री पद के लिए सिर्फ एक-एक उम्मीदवार ने ही आवेदन किया, जिससे इन पदों पर चुनाव नहीं हुए और इन्हें निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। इसमें अध्यक्ष- दिलीप सिंह रावत, महासचिव महेश वारी, कोषाध्यक्ष गणपत लाल रावत (बलीचा), विधि सलाहकार एड. जितेंद्र सिंह रावत, सांस्कृतिक मंत्री गणपत लाल वारी, प्रचार मंत्री दुर्गेश सिंह पंवार को मनोनीत किया। शेष 4 पदों के लिए हुई चुनाव प्रक्रिया में उपाध्यक्ष पद पर हरीश रावत (सेक्टर-3) को 201 वोट, सचिव पद पर विनोद सिंह चौहान (विक्सा) को 114, संगठन मंत्री पद पर विरेंद्र वारी (गणेश) 198 और भवन व्यवस्थापक पद के लिए विजय सिंह वारी को 136 वोट प्राप्त हुए और इन्हें विजेता घोषित किया गया। पूर्व अध्यक्ष सांवरलाल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रावत को माला, उपरणा और श्रीफल से सम्मानित किया, शुभकामनाएं दी। मंचासिन सदस्यों ने अन्य विजेता प्रत्याशियों को माला, उपरणा से सम्मानित कर बधाई दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष रावत ने समाज के पुराने और नए भवन के निर्माण, समाज के मंदिर के रख-रखाव, कार्यकारिणी विस्तार और समाजहित में सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। चुनाव में किशना देवी, नारायणी बाई सहित 90 वर्ष तक की महिलाओं ने अपने मत का उपयोग किया। इस अवसर पर कुंज बिहारी, केशव सिंह, मुकेश रावत, विनोद सिंह रावत, देव, गुंजन रावत, अजय वारी, मदनलाल दया, मानसी रावत, राधा देवी, जमुना देवी, प्रेमसिंह चौहान, राकेशचंद्र, सत्यनारायण वारी, किशोर सिंह राठौड़, विनोद सिंह, देवीसिंह, विजय सिंह, राजकुमार, नंदकिशोर, कमल रावत, शांता देवी सहित समाज के लोगों ने सहयोग किया, उपस्थित रहे। मंच संचालन अनिल वारी ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!