चित्तौड़ा की उपलब्धियों को सराहा
उदयपुर 18 अक्टूबर। शहर के ख्यातनाम कलाकार चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा को मंगलवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सम्मानित किया। श्री मेवाड़ ने चित्तौड़ा द्वारा बनाई सबसे सूक्ष्मतम डायरी के लिए वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र, स्टीकर, मैडल, बेच और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें बधाई दी और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड के प्रबंधक मिस्टर के कौशिक ने चित्तौड़ा द्वारा निर्मित कलाकृतियों को देखा और उनके द्वारा बनाई गई 42 पृष्ठों की 0.02 मिलीमीटर की आकार की सूक्ष्मतम डायरी को श्रेष्ठतम उपलब्धि मानते हुए यह प्रमाण पत्र जारी किया है। शहर के आर्टिस्ट चित्तौड़ा हर बार कुछ नया करते हुए शहर वासियों को अपनी कला का परिचय देते हैं।
कलाकार चित्तौड़ा को लक्ष्यराज मेवाड़ ने किया सम्मानित
