जयपुर | राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्यामनगर इलाके में उनके घर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है।

गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई
जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे।
अपने घर के बाहर खड़े थे
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर में सुखदेव सिंह से मिलने स्कूटी पर सवार दो आरोपी उनके आवास पर पहुंचे। सुखदेव और हमलावरों के बीच लगभग 10 मिनट तक बातचीत चली। इसके बाद हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए। सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई।
फायरिंग के बाद दो बदमाश भागते हुए एक गली से निकले और एक कार को रोककर लूटने का प्रयास किया। उसने ड्राइवर को पिस्तौल दिखाई तो ड्राइवर कार को भगा ले गया। इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार को बदमाशों ने निशाना बनाया। स्कूटी सवार को गोली मारकर घायल कर दिया और स्कूटी लेकर फरार हो गया। सूचना पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, हॉस्पिटल के बाहर गोगामेड़ी के संगठन से जुडे लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि गोगामेड़ी पर गोली चलाने वालों में एक मुलताई शाहपुरा निवासी नवीन सिंह शक्तावत था, उसकी भी मौत हो गई है। नवीन जयपुर में कपड़े का व्यापार करता था। पुलिस के पास सभी आरोपियों और घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज है। मौके से भागने वाले दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर पुलिस को गोलियों के तीन खाली खोल मिले हैं।
गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी
इधर, घटना के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से बने फेसबुक पेज पर हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा- राम राम, सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बरार। भाइयों आज यह जो सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हुई है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। भाइयों मैं अपको बताना चाहता हूं कि ये हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था। उनको मजबूत करने का काम करता था। रही बात दुश्मनों की तो वह अपने घर की चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें। जल्दी उनसे भी मुलाकात होगी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे। उन्होंने करणी सेना संगठन में विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। गोगामेड़ी उसके अध्यक्ष थे। साल 2017 में फिल्म पद्मावत की जयगढ़ में शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के लोगों ने तोड़फोड़ की थी। गोगामेड़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए प्रदर्शन से चर्चा में आए थे।
हर तरफ हो रही कडी निंदा, आक्रोश
कांग्रेस नेता इंद्रज गुर्जर ने कहा, आज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के श्री सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी गईं है. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. और पुलिस प्रशासन से आग्रह करता हूं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। कांग्रेस नेता रामलाल जाट ने कहा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या बेहद स्तब्ध करने वाली खबर है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें.
वसुंधरा और गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया शोक

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,”श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है। सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।
बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर वसुंधरा राजे ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।