बुराई को घसीटने के बजाय अपनी लाईन को आगे बढ़ायेंःकटारिया
उदयपुर। ओसवाल सभा उदयपुर के तत्वावधान में आज शुभकेसर गार्डन में ओसवाल समाज का प्रथम सम्मेलन एवं नव निर्वाचित जैन विधायकों का अभिनन्दन,नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह भव्य रूप में आयोजित किया गया। समारोह के समारोहधिपति असम के राज्यपाल गुलाबचन्द कटारिया,मुख्यअतिथि राज्यसभा संासद लहरसिंह सिरोहिया,विशिष्ठ अतिथि राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी,बड़ी सादड़ी विधायक गौतम दक, सहाड़ा विधायक लादुलाल पितलिया, उदयपुर के विधायक ताराचन्द जैन,उप महापौर पारस सिंघवी,कोटा रंेज के आईजी प्रसन्न खमेसरा,पाली कलेक्टर नमित मेहता, मुख्य वन संरक्षक आर.के.जैन,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शंातिलाल चपलोत थे जबकि अध्यक्षता ओसवाल सभा के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने की।
इस अवसर पर राज्यपाल कटारिया ने किसी भी दल से सम्बन्ध रखनें वाले सभी जैन विधायकों का सम्मान करना एक अच्छी परम्परा बताया। उन्होंने कहा कि अच्छाई को आगे बढ़ाना हो तो बुराई को पीछे घसीटने की जरूरत नहीं है। अपनी लाईन को आगे बढ़़ाए,समाज के बुजुर्ग व जिम्मेदार लोग सभी को साथ लेकर मिल बैठ कर प्रयास करें व अपनी लाईन को बढ़ानें का प्रयास करें। जैन धर्म तो क्षमा प्र्रदान समाज है। मन की गांठ खोल कर आगे बढ़नें का प्रयास करें। उन्होंने युवा पीढ़ी में संस्कारों के बीजारोपण की बात कहंी।
इस अवसर पर राज्यपाल कटारिया ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी,सचिव आनन्दीलाल बम्बोरिया,उपाध्यक्ष डॉ.तुक्तक भाणावत,सह मंत्री मनीष नागौरी,कोषाध्यक्ष फतहसिंह मेहता,ऑडिटर, सीए अंशुल मोगरा,भंडार संरक्षक फतहलाल कोठारी व कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में किरण पोखरना,सुमन कोठारी,मुकेश मोगरा,अशोक मेहता सहित नव निर्वाचित कार्य परिषद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। प्रारम्भ में किरण पोखरना व समूह के मंगलाचरण से प्रारम्भ हुआ। समारोह में सह मंत्री मनीष नागौरी ने स्वागत उद्बोधन दिया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने कहा कि समाज के प्रत्येक के सदस्य को मुख्य धारा में जोड़ने के साथ त्रैमासिक बुलेटिन के माध्यम से समाज की गतिविधियंा प्रकाशित की जायेगी। उन्हांने सभी का समाज की मुख्य धारा से जुड़़नें का आव्हान किया। इस अवसर पर आगामी 18 फरवरी को इन्दौर में हो रहे दीक्षा समारोह में दीक्षित होने जा रहे अक्षय सहलोत का समाज की ओर से अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में लहरसिंह सिरोहिया ने समाज हर सुख दुख में हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए समाज के उत्थान की बात कहीं।
समारोह में नन्हीं बालिका परिशी कोठारी ने भावभीनी प्रस्तुति दी। चन्द्रकला मेहता एंव समूह एंव वंदना बाबेल व समूह ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर समां बांध दिया। इस अवसर एडीएम प्रशासन शैलेश सुराणा,डायरेक्टर लोकल बॉडिज कुशल कोठारी,उपाधीक्षक भगवतसिंह हिंगड़ व शहर के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। धन्यवाद की रस्म संभा के मंत्री आनन्दीलाल बम्बोरिया ने अदा की। संचालन आलोक पगारिया ने किया। कार्यक्रम में 5 हजार समाजजन ने शिरकत की। कार्यक्रम में नवकारसी एवं स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी प्रकाशचन्द्र कोठारी एवं परिवार रहे। शुभकेसर गार्डन शुभदर्शन वया एवं विश्वजीत बम्बोरिया द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाया गया।
ओसवाल सभा का शपथग्रहण समारोह आयोजित
