एफसी एज्यूकेशन की एसीसीए की छात्रा शाहीन बानो बनी उदयपुर की शान  

उदयपुर। पीएफसी एज्यूकेशन की एसीसीए की छात्रा शाहीन बानो ने मात्र एक महीने में फानेन्शियल अकान्टिंग की परीक्षा पास कर 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उदयपुर का नाम रोशन किया।
उदयपुर के प्रतिष्ठित अकाउंटिंग संस्थान पीएफसी एज्यूकेशन की मेधावी एसीसीए छात्रा शाहीन बानो ने वैश्विक स्तर की एसीसीए परीक्षा में कमाल कर दिखाया है। इस असाधारण सफलता के पीछे जहां शाहीन की कठिन मेहनत और समर्पण है, वहीं संस्थान की संस्थापक मीनाक्षी भेरवानी और विषय विशेषज्ञ व अध्यापक गुंजन वाधवानी का मार्गदर्शन भी प्रमुख रहा है।

पीएफसी एज्यूकेशन जो राजस्थान का एकमात्र गोल्ड लर्निंग पार्टनर और सीबीई कम्प्यूटर बेस्ड सेन्टर है, ने पिछले 7 वर्षों में एसीसीए जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल कोर्स को उदयपुर में लोकप्रिय बना कर एक नई दिशा दी है।
संस्थान की संस्थापक मीनाक्षी भेरवानी ने इस अवसर पर कहा कि शाहीन की यह सफलता यह सिद्ध करती है कि जब मार्गदर्शन सटीक और प्रयास निरंतर हो, तो कोई भी मुकाम बड़ा नहीं होता। हमारा उद्देश्य हमेशा से यही रहा है कि छोटे शहरों के छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और अवसर प्रदान किए जाएँ।
शाहीन को फाईनेन्शियल अकाउन्टिंग विषय पढाने वाली गुंजन वाधवानी ने कहा कि शाहीन की लगन और अनुशासन प्रेरणादायक है। इस सफलता की हकदार वह पूरी तरह हैं, और यह उनके उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव है। पीएफसी एज्यूकेशन की इस शानदार उपलब्धि से न केवल संस्थान का बल्कि पूरे उदयपुर का नाम रोशन हुआ है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!