उदयपुर 12 अक्टूबर। अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की 5147 वी जयंती पर्व पर उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान की ओर से अग्रसेन नगर स्थित श्री अग्रसेन भवन में नीमच के प्रसिद्ध भजन गायक दीपक अरोड़ा एवं उनकी टीम द्वारा भगवान श्री अग्रसेन जी एवम श्री खाटू वाले श्याम बाबा पर आधारित भजनों की सरिता बहा दी जिस पर उपस्थित समाज जन झूम उठे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष श्री केके गुप्ता,विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र अग्रवाल,उपाध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल,श्रीमती वीणा अग्रवाल, समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक मानकचंद अग्रवाल,राकेश गुप्ता,सुशीला गुप्ता, मीता गोयल कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र अग्रवाल, उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने की।
सर्वप्रथम भगवान अग्रसेन जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं भव्य आरती हुई तत्पश्चात भजन संध्या में भजन गायक दीपक अरोड़ा ने अनेकों भजन गाए।
कार्यक्रम में महिला समिति के द्वारा भगवान अग्रसेन जी की जयंती पर एक समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी जिसकी उपस्थित हर श्रोता ने सराहना की।नृत्य प्रस्तुति में अध्यक्ष सुधा अग्रवाल सांस्कृतिक मन्त्री रेखा अग्रवाल रमा मित्तल लीना अग्रवाल आशा अग्रवाल प्रिया मित्तल रानु मित्तल अंजली गुप्ता निशा अग्रवाल सोनाली बंसल अनीता अग्रवाल ज्योति अग्रवाल नील प्रभा अग्रवाल रेणु गुप्ता अल्पना गोयल नितीका गोयल तारिका बिंदल रेखा मोर रूची अग्रवाल सपना गुप्ता,कविता ऐरन,प्रीति ऐरन,दीपा खैतान,अनिता जैन,अनिता अग्रवाल आदि ने भाग लिया।
इस अवसर पर नन्ही प्रतिभा सानवी अग्रवाल ने शिव तांडव स्त्रोतम का पाठ किया।इस नन्ही प्रतिभा को हाल ही में शिवतांडव स्त्रोतम को 5 मिनिट में ही स्वरबद्ध करने पर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया वह राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उसका भी जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से सम्मान किया गया।
जिला महामंत्री चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभ में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने संगठन के विगत 3 वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सभी का स्वागत किया।
पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्री केके गुप्ता ने समाज की एकजुटता की आवश्यकता बताई और कहा की यही हमारी शक्ति है।यदि समाज की एकजुटता नही दिखती है तो वह समाज प्रगति नहीं कर सकता।उन्होंने युवाओं को समाज में आगे बढ़कर कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर प्रेमजी सपना गुप्ता,नरेंद्र आशा अग्रवाल,धर्मेंद्र अनिता जैन,ज्ञानेश्वर सोनाली बंसल, जगदीश कुसुम मेड़तिया, हेमलता टेगया अमिता भंडारी को आजीवन संरक्षक सदस्य बनने पर हार्दिक अभिनंदन किया गया इनको प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर जगदीप मंगल,रमेश तायलिया,सुशील अग्रवाल सुशील मेड़तिया, जगदीप मंगल,सुशील कागदी, हिमकूमार ऐरन,डॉक्टर नवनीत अग्रवाल,राजेश अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल,रोहित अग्रवाल,सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संयोजन महामंत्री चंचल कुमार अग्रवाल ने किया व धन्यवाद संयोजक नरेंद्र अग्रवाल ने दिया।
समारोह पश्चात समाज के स्वामिवात्सलय में सभी ने भाग लिया।
