आदिवासी युवक पर जान लेवा हमला करने के आरोप में चार अभियुक्तगण गिरफ्तार

थाना सुखेरः-दिनांक 08.09.2022 को प्रार्थी शंकरलाल पिता खुमान जी निवासी कृष्णावडा, गोगुन्दा उदयपुर ने बमुकाम मेवाड हॉस्पीटल पर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मै व मेरे साथी इन्द्र गमेती, प्रकाश गमेती तीनों समय करीब 3.40 पीएम कविता हनुमान जी से निकले व वहां से बीएसएफ जाकर पंचर की दुकान पर गये और बाईक मंे हवा भरवाई वहां से पनवा की ओर जा रहे थे रास्ते मे बिना नम्बर की स्कॉपियो में विनय सिंह, निर्भय सिह, भेरु सिह, नरेश, नरेन्द्र, जसवंत सिंह (हवाला), योगेश वैष्णव, धुर्व श्रीमाली, मनीष (मंशा राजपूत), गिरीश राजपूत तथा अन्य लोग आये स्कॉपियो से हमारी बाइक को टक्कर मारी व जान से मारने की कोशिश की तथा जातिगत गालियां दी। मेरे साथी प्रकाश का अपहरण कर मारपीट की जिससे शरीर पर गम्भीर चोटे आई और बरोडियां वाइन शॉप के सामने फेंक कर चले गये, इन सभी के पास धारदार हथियार तलवार, कुल्हाडी व विनय सिंह के पास रिवाल्वर थी। इन सभी लोगो से मुझे और मेरे साथी को जान को जान का खतरा है। कानूनी कार्यवाही की करावें। वगैरा रिपोर्ट पर थाना सुखेर पर प्रकरण संख्या 506/2022 धारा 147,148,307,365,341,323.149 भादस व o 3(1)(R)(S) SC/ST Act 4/25 Arms Act में पंजीबद्व कर अनुसंधान श्री तपेन्द्र मीणा वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के द्वारा प्रारम्भ किया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व तपेन्द्र मीणा वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के निर्देषन में संजय शर्मा थानाधिकारी सुखेर व दलपत सिंह थानाधिकारी गोगुन्दा के नेतृत्व में अलग अलग टीम का गठन किया गया। गठीत टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से आरोपीगण 01. निर्भयसिंह पिता चन्दनसिंह निवासी झिण्डोली गोगुन्दा, उदयपुर 02. विजय पिता दिनेश निवासी रामा सुखेर, उदयपुर 03. नाहरसिंह पिता भीमसिंह निवासी बलीचा, हल्दीघाटी, खमनोर, राजसमंद व 04 कालुसिंह पिता चुनसिंह निवासी सागठ, गोगुन्दा को बाद पुछताछ गिरफतार किया जाकर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!