सीवरेज की सफाई में आएंगे काम
उदयपुर। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने जल्द ही नगर निगम को दो बेंडीकूट रोबोट समर्पित करेंगे। उनका उपयोग अब सीवरेज की सफाई में लिया जाएगा। अब मैन पॉवर की जगह इन्हीं रोबोट के जरिए को उपयोग में लिया जाएगा।
बताया गया कि उदयपुर नगर निगम को राजकीय नगरीय आधारभूत विकास परियोजना सीवरेज की सफाई के लिए दो बेंडीकूट रोबोट मिले हैं। जिनके उपयोग के बाद अब सफाईकर्मियों को उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीवरेज में सफाई करते हुए सफाईकर्मियों की जान को खतरा बना रहता था। इससे सफाईकर्मी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। नगर निगम गैराज समिति के अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बतया कि 80 लाख रुपए की लागत से इन्हें खरीदा गया है। जिसका लोकार्पण कटारिया के हाथों होने जा रहा है।
असम के राज्यपाल उदयपुर निगम को सौंपेगे दो बेंडीकूट रोबोट
