अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर में आयोजित हुई नारी शक्ति फिटनेस दौड़

अरनोद. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में युवा कार्यक्रम में खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा राजीविका प्रतापगढ़ के सहयोग से प्रतापगढ़ जिले के समस्त ब्लॉक में नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन कर विजेता प्रतिभाओं को माय भारत किट देकर सम्मानित किया।
नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ की जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में प्रतापगढ़ जिले के समस्त ब्लॉक में 25 महिलाओ की भागदारी के साथ नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया। जो कि 500 मीटर के ट्रेक पर आयोजित हुई व ‘महिलाओ में निवेश: व प्रगति में तेज़ी लाये’ की थीम पर आधारित थी।
इस अवसर पर दौड़ में विजेता प्रतिभागियों को माय भारत पुरुष्कार किट प्रदान की गई व फिनिशर्स को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।
प्रतापगढ़ जिले में अरनोद ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम नायब तहसीलदार कचरूलाल मीणा की उपस्थिति में आयोजित हुआ जिसमे प्रथम स्थान पर हेमलता मीणा द्वितीय स्थान पर नीता रैदास व तृतीय धापू मीणा रही इसीप्रकार प्रतापगढ़ ब्लॉक में प्रथम ममता गायरी द्धितीय रीना कुमावत तृतीय ज्योति बैरागी रही पीपलखूंट ब्लॉक में प्रथम कला मीणा द्धितीय गंगा मीणा तृतीय पारु मीणा व धरियावाद ब्लॉक में प्रथम सीमा मीणा द्वितीय भावना मीणा तृतीय सागर मीणा दलोट ब्लॉक में प्रथम ममता मीणा द्वितीय पायल मीणा तृतीय सविता मीणा  सुहागपुर ब्लॉक में प्रथम माया मीणा द्वितीय ललिता मीणा तृतीय इंद्रा मीणा विजेता रही सभी को माय भारत किट प्रदान की गई साथ ही दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक विजेश नाथ,मनीष टेलर व पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक रवि शर्मा मौजूद रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!